September 18, 2026 04:25:54
पूर्व Cm प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू, उमड़ा जनसैलाब, कई नेता हुए शामिल

पूर्व Cm प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू, उमड़ा जनसैलाब, कई नेता हुए शामिल

Apr27,2023 | Enews Team | Badal

बादल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी शख्सियतों सहित सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए है। परिवार सहित वहां मौजूद हर आंख नम है।  बता दें कि  मंगलवार को प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया था। पिछले कई दिनों से वह फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन पहले उन्हें आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।  कैंसर से पत्नी की मृत्यु तो शुरू कर दी मुहिम 24 मई 2011 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर बादल का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद PGI में निधन हो गया था। तब सुरिंदर कौर 72 साल की थी। सुरिंदर कौर गले के कैंसर से पीड़ित थी। पत्नी के देहांत के बाद मुख्यमंत्री रहते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कैंसर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। घर-घर में कैंसर के मरीजों को डॉयग्नोज करवाया गया था। इतना ही नहीं, सरकारी अस्पतालों में कैंसर के इलाज में तेजी पूर्व मुख्यमंत्री के कारण ही संभव हुई थी। इतना ही नहीं, सीएम रिलीफ फंड भी प्रकाश सिंह बादल ने शुरू करवाया था। जिसमें कैंसर के मरीजों की फाइल पास होने के बाद उन्हें फाइनेंशियल सहायता दी जाती थी, ताकि पीड़ित अपना इलाज करवा सकें।

Former Cm Prakash Singh Badals Last Journey Begins Crowd Gathers Many Leaders Participate

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं