September 19, 2026 04:30:32
चर्चा- बैंस ब्रदर्स आज भाजपा को दे सकते हैं अपना समर्थन

चर्चा- बैंस ब्रदर्स आज भाजपा को दे सकते हैं अपना समर्थन

Apr30,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना के पूर्व विधायक और चर्चित बैंस ब्रदर्स आज अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दे सकते हैं। इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है और इसके लिए वे आज जालंधर में एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। बात करें बैंस ब्रदर्स की तो उनका लुधियाना जिले के साथ-साथ पंजाब के कई हिस्सों में वोट बैंक है और उनके भाजपा को समर्थन से भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा और पार्षद चुनाव में बड़ी मजबूती मिल सकती है खासकर लुधियाना के आतम नगर और साउथ विधानसभा बैंस ब्रदर्स का बड़ा गढ़ रहा है और यही कारण है कि लोकसभा चुनाव 2019 अपनी लोक इंसाफ पार्टी से चुनाव लड़ते हुए 3.7 लाख से अधिक वोट हासिल कर सबको चौंका दिया था । इन चुनाव नतीजों में शिरोमणि अकाली दल- भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तीसरे व चौथे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव में अपने दम पर इतनी अधिक वोट हासिल करने के बाद बैंस ब्रदर्स बड़ी चर्चा में आए थे। इससे पहले बैंस ब्रदर्स ने विधानसभा चुनाव में आजाद और फिर इसके बाद अपनी नई पार्टी गठित कर साल 2017 में विधायक चुनाव में रिकॉर्ड तोड वोट से जीत हासिल की थी। इन आंकड़ों के लिहाज से अगर बैंस ब्रदर्स भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देते हैं तो इससे बीजेपी बेहद मजबूत स्थिति में आ सकती है। बैंस ब्रदर्स अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करते हैं या अपनी पार्टी का समर्थन बीजेपी को देते हैं, यह आने वाले दिनों में पूरी तरह से साफ हो जाएगा। हालांकि बैंस ब्रदर्स भारतीय जनता पार्टी को अपने समर्थन के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों और पूरे विश्व में उनकी ख्याति का दबदबे को अहम वजह बता रहे है।

Bains Brothers Can Give Their Support To Bjp Today

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं