September 18, 2026 04:22:31
कांग्रेस प्रधान ने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, वड़िंग बोले - अश्लील वीडियो में कौन? बताएं मान-केजरी

कांग्रेस प्रधान ने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, वड़िंग बोले - अश्लील वीडियो में कौन? बताएं मान-केजरीवाल

May2,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बीच कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक का मामला गर्मा गया है। खैहरा के बाद अब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा- अश्लील वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री है?। प्रचार को लेकर मान और केजरीवाल के दौरे पहले से ही तय हैं। दोनों जालंधर आने से पहले उस मंत्री का नाम सार्वजनिक करें। साथ ही यह भी मांग की है कि वह नेताओं का नाम बदनाम करने वाले मंत्री से तुरंत इस्तीफा लें और उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। बोले- मुख्यमंत्री को पूछना चाहिए, वीडियो किस मंत्री की वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पिछले कल की वीडियो राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपी हुई है। अब तक तो मुख्यमंत्री को राज्यपाल से राफ्ता कायम कर वीडियो के बारे में पता लगा लेना चाहिए कि यह किस मंत्री की है। वैसे तो मुख्यमंत्री समेत पूरे पंजाब को मंत्री के बारे में पता चल चुका है, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को गवर्नर हाउस जाकर ऑफिशियल तरीके से वह वीडियो हासिल कर तुरंत प्रभाव से उस मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर कोई आंदोलन छेड़े या फिर प्रदर्शन शुरू करे उससे पहले-पहले ही मुख्यमंत्री कार्रवाई करें। मंत्री को पद से हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मंत्री कटारुचक की अश्लील वीडियो को लेकर ट्वीट किया है कि यह आप सरकार के मंत्री पर लगे आरोप का यह मामला बहुत गंभीर है। राज्यपाल को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस मंत्री का नाम भी सार्वजनिक किया जाए। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक इस दागी मंत्री को भी पद से हटाया जाए।

Congress President Opened Front Against The Minister Vadding Said Who Is In The Porn Video Tell Mann Kejriwal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं