September 19, 2026 07:36:14
जालंधर में Cm भगवंत मान का रोड-शो, बोले - 11 महीने के लिए विश्वास करो, खरे न उतरे तो अगले साल जमानते

जालंधर में Cm भगवंत मान का रोड-शो, बोले - 11 महीने के लिए विश्वास करो, खरे न उतरे तो अगले साल जमानतें जब्त करवा देना

May4,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 10 मई को जालंधर के लोगों के पास एक ऐसा चांस आया है कि लोकसभा में सभी आप की सीट पक्की कर सकते हैं। इससे जालंधर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मई में फिर से लोकसभा चुनाव है। आप भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सुशील रिंकू पर 11 महीने कि लिए विश्वास करके देखो।यदि निकम्मे निकले तो अगले साल मई में फिर लोकसभा के चुनाव हैं। अगली बार आप जमानत जब्त करवा देना। इस दौरान CM ने कहा कि जालंधर से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य हैं। हर एमपी को पांच करोड़ रुपए विकास के कार्यों के लिए मिलता है। दिल्ली की तर्ज पर खत्म करेंगे कूड़े का पहाड़ यदि रिंकू एमपी बन गए तो 20 करोड़ रुपया जालंधर के विकास के लिए आएगा। बीच में पंजाब सरकार भी अपना सहयोग करेगी तो यहां विकास की झड़ी लगा देंगे। जालंधर में दिल्ली की तर्ज पर कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। शहर को सुंदर और साफ सुधरा बनाएंगे। 26 साल बाद बिजली बोर्ड का कर्ज लौटाया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों को पंजाब में मुफ्त बिजली के साथ-साथ बिजली बोर्ड का 20 हजार करोड़ रुपया बकाया भी दिया है। उन्होंने कहा कि 26 साल बाद बिजली बोर्ड के पैसे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने मुफ्त बिजली की गारंटी दी थी तो विरोधी कहते थे कि पैसे कहां से आएंगे। हमने इन्हें बताया नहीं कहां से आएंगे। हमने इन्हीं के खजाने से निकाले हैं। विरोधियों पर लगाए आरोप- पंजाब को लूटकर खा गए भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल की खिल्ली उड़ाते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने पंजाब को लूटकर खा लिया। पंजाब की किसानी-जवानी, बच्चों की पढ़ाई बुजुर्गों की दवाई सब खा गए। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों के पैसे से हुई लूट का हिसाब लिया जा रहा है। कुछ अंदर कर दिए हैं, कुछ की फाइलें तैयार हैं।

Cm Bhagwant Manns Roadshow In Jalandhar Said Trust For 11 Months If You Do Not Come True Get The Deposits Confiscated Next Year



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं