September 19, 2026 05:36:55
मजीठिया का Cm मान पर तंज, बोले - हर जगह लिखा होता है डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव पर -जुगनू- पीकर पूरी स्ट

मजीठिया का Cm मान पर तंज, बोले - हर जगह लिखा होता है डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव पर -जुगनू- पीकर पूरी स्टेट चला रहा है

May7,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बेशक शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के पश्चात प्रचार के लिए नहीं आ पाए, लेकिन वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने उनकी अनुपस्थिति में प्रचार की कमान संभाले रखी। आज जालंधर में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के दौरान उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि हर जगह लिखा होता है डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव, लेकिन झंडा अमली "जुगनू" पूरी स्टेट ही पीकर चला रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह VIP कल्चर को खत्म करेंगे, लेकिन मौजूदा समय में सबसे ज्यादा VIP सुविधाएं दोनों के पास हैं। मौके और बदलाव का शिकार हुए लोग मजीठिया ने कहा कि जो कहते थे कि एक बार मौका दे दो हम बदलाव ले आएंगे। उनसे लोग अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। महिलाओं को न एक-एक हजार रुपए मिले, न ही कर्मचारियों को उनके हक। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आने वाला साढ़े 4 फीट का नटवर लाल सब पंजाबियों को ठग कर चला गया। लोगों को भरोसा था कि जुगनू सीएम बनेगा तो साइकिल वाला बाइक पर आ जाएगा, बाइक वाला मारुति कार में पहुंच जाएगा और कार वाला हवाई जहाज पर पहुंच जाएगा। लेकिन अब लोगों को महसूस हो रहा है कि उन्होंने फैसला गलत ले लिया और वह ठगों की बातों में आ गए। मजीठिया ने कहा- बाहरी लोगों को दी जा रही नौकरियां मजीठिया ने कर्मचारियों के बीच मीडिया का तंत्र देखने के लिए रखे गए एक विशेष OSD का फोटो और उसका नियुक्ति पत्र दिखाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के इस शख्स को डेढ़ लाख रुपए सेलरी पर रखा गया है। एक योग टीचर के बारे में कहा कि यह दिल्ली का है और इसे पंजाब सरकार एक लाख रुपए सेलरी दे रही है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान वैसे तो बड़े-बड़े दावे करते हैं कि पंजाब में नौकरी के लिए पंजाबी जरूरी होगी। पंजाबियों को ही नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन जो यह नियुक्तियां की गई हैं, इनमें से किसे पंजाबी आती हैं और यह पंजाब में कहां से हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाबियों के हकों पर डाका मार रही है। सारी जनहित की योजनाएं बंद मजीठिया ने कहा कि अकाली सरकार ने गरीब कन्याओं के लिए आशीर्वाद योजना शुरू की थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उसे बंद कर दिया है। महिलाओं को एक-एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। लेकिन महिलाएं 14 महीनों से अपने खाते देख रही हैं। बुजुर्गों के लिए जो पेंशन अकाली सरकार में शुरू की गई थी, उसे बंद कर दिया गया है। मजीठिया ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों और लोगों के साथ तो सरकार बहुत ज्यादा पक्षपात कर रही है। अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को हवाई सफर करवाने पर लाखों रुपए उड़ा रही है।

Majithias Taunt On Cm Mann Said It Is Written Everywhere On Dont Drink And Drive Drinking Firefly The Whole State Is Running



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं