September 19, 2026 02:13:57
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में Aap की जीत..ऐलान बाकी:कांग्रेस से 58 हजार वोटों से आगे; अकाली दल तीसरे और

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में Aap की जीत..ऐलान बाकी:कांग्रेस से 58 हजार वोटों से आगे; अकाली दल तीसरे और Bjp चौथे नंबर पर

May13,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय है। फिलहाल मतगणना अंतिम चरण में है। AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू कांग्रेस की कर्मजीत चौधरी से 57,687 वोटों से आगे चल रहे हैं। जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। कांग्रेस के इस गढ़ पर AAP शुरू से ही आगे चल रही है। जीत को देखते हुए AAP ने जालंधर में प्रेस कान्फ्रेंस बुला ली है। इसी बीच पंजाब CM भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां वह थोड़ी देर में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को वह पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे। चौथे नंबर पर शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 19519, पांचवें नंबर पर NOTA को 6427 और छठे नंबर पर उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 4396 वोटें मिल चुकी हैं। अभी तक 855510 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस बारे में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि पिछली बार भी इसी तरह कड़ा मुकाबला था, लेकिन बाद में कांग्रेस जीत गई। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी उम्मीद है कि कांग्रेस जीत सकती है। मतगणना कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में हो रही है। शुरुआत बैलेट पेपर काउंटिंग से हुई है, जिसमें AAP पहले व कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।

Aaps Victory In Jalandhar Lok Sabha By Election Declaration Pending: Ahead Of Congress By 58 Thousand Votes Akali Dal Third And Bjp Fourth



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं