September 19, 2026 02:28:16
कर्नाटक में कांग्रेस की हुई जीत, 136 सीटें की हासिल, शिवकुमार बोले- Bjp के लिए कर्नाटक क्लोज, मोदी फ

कर्नाटक में कांग्रेस की हुई जीत, 136 सीटें की हासिल, शिवकुमार बोले- Bjp के लिए कर्नाटक क्लोज, मोदी फेल, कहा- यहां हिजाब-हलाल नहीं चलेगा

May13,2023 | Enews Team | Karnataka

चंडीगढ़। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा सीटें लेकर जीत हासिल कर चुकी है। काउंटिंग में पार्टी 136 से ज्यादा सीटें हासिल की। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर चुके थे। वोटिंग से पहले भास्कर से बातचीत में शिवकुमार ने कहा था, -कर्नाटक में हिजाब-हलाल और बजरंगबली जैसे मुद्दे नहीं चलेंगे। हम प्राउड कन्नड़ हैं, सरकार चलाना जानते हैं, बाहरियों की जरूरत नहीं है। कर्नाटक BJP के लिए क्लोज चैप्टर है। उसकी सरकार और PM मोदी फेल हो गए हैं।- बता दें कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने 64 सीटें, जेडीएस ने 16 और आजाद उम्मीदवारों नेs चार सीटें जीती है। इस दौरान शिवकुमार ने दावा किया था कि कांग्रेस 140 सीटें जीत रही है। हालांकि सीटें दावे से अभी थोड़ा पीछे लग रही हैं। पर बहुमत के लिए काफी हैं। शिवकुमार ने हमसे कहा था कि JD(S) से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिवकुमार कांग्रेस के पॉलिटिकल मैनेजर कहे जाते हैं, इसलिए CM पद के लिए उनकी दावेदारी भी मजबूत है। कांग्रेस ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है, लेकिन सीनियर लीडर सिद्धारमैया के साथ शिवकुमार इस रेस में हैं। उन्होंने रामनगर जिले की कनकपुरा सीट से चुनाव लड़ा और फिलहाल 75 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। जीत पक्की होने के बाद शिवकुमार ने कहा, -मैं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है। लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का भरोसा दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं। तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर इतना भरोसा था।

Congress Wins In Karnataka Gets 136 Seats Shivkumar Said Karnataka Close For Bjp Modi Failed Said Hijab Halal Will Not Work Here



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं