जालंधर। जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुरिंदर महे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के राजनीतिक गलियारों में शोक पसर गया है। सुरिंदर महे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जालंधर का काफी विकास भी करवाया है। सुरिंदर महे कांग्रेस की टिकट पर जीतकर मेयर बने थे और साल 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रहे। साल 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए महे का नाम काफी चर्चा में भी रहा। उन्होंने जालंधर वेस्ट हल्के से टिकट के लिए खूब जद्दोजहद भी की, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी थी। टिकट न मिलने पर आजाद चुनाव लड़ा कांग्रेस ने महे को दरकिनार करते हुए सुशील रिंकू को टिकट दी थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। सुरेंद्र महे द्वारा आजाद चुनाव भी लड़ा गया, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे सुरिंदर महे ने 2019 में भाजपा का दामन थाम लिया। कल होगा अंतिम संस्कार जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे को भाजपा में श्वेत मलिक ने शामिल करवाया। उनके निधन के बाद आज भाजपा लीडरशिप उनके निवास स्थान पर पहुंच रही है। पूर्व मेयर का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 2 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट पर होगा।
Former Mayor Of Jalandhar Surinder Mahe Passed Away He Was Suffering From Cancer Had Joined Bjp In 2019