September 18, 2026 01:08:22
सत्ता में आने के लिए अकाली-भाजपा फिर से अपना रही पुराने हथकंडे -परमिंदर मेहता

सत्ता में आने के लिए अकाली-भाजपा फिर से अपना रही पुराने हथकंडे -परमिंदर मेहता

Oct6,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना पंजाब में सत्ता में वापसी के लिए अकाली भाजपा गड़े मुर्दे उखड़ने लगी। उपचुनाव में अकाली भाजपा को राज्य की जनता मुँह नही लगाएगी।यह विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिन्दर मेहता ने स्थनीया दरेसी स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में प्रगट किए।उन्होंने कहा पंजाब की जनता जान चुकी है कि अकाली भाजपा ने अपने पिछले दस साल के शासन में किस प्रकार धार्मिक तनाव पैदा करने तथा पंजाब की जवानी को नशों में लगाने के लिए गन्दी राजनीति की थी।जिससे विकास के नाम पर प्रथम रहने वाला पंजाब देश के अन्य राज्यो से बुरी तरह पिछड़ गया । उस गन्दगी से राज्य को निकालने के लिए कैप्टन सरकार को कितनी मेहनत व ताकत लगानी पड़ रही है।यह सब के सामने है।मेहता ने राज्य में अकली भाजपा गठजोड़ में आ रही दरार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा देश मे दूसरी बार सरकार बनने के बाद से ही अकालियों को पंजाब में उनकी असल जगह दिखाने के लिए अपनी राजनीतिक गोंटिया सेट करने लगी है। जिसके तहत ही केंद्र सरकार द्वारा काली सूची खत्म करने के साथ आतंकी गतिविधियों में जेलो में सजा काट रहे आतंकियो के प्रति सहानुभूति वर्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा राज्य में अकाली भाजपा गठजोड़ में ज़मीनी स्तर तक पहुच चुकी आपसी कटुता इतनी बढ़ गई है कि दोनों पार्टियों के नेताओं को अपने अपने कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के खिलाफ ना बोलने की सर्वजनिक तौर पर बयानबाजी करनी पड़ रहीे है।मेहता ने कहा राज्य में हो रहे उपचुनाव में उक्त दोनों पार्टियां लोगों के हक के लिए नही बल्कि अपनी अपनी ताकत दिखाने के लिए पंजाब के काले इतिहास में दफन हो चुके गड़े मुर्दे उखड़ने में लगे है। जो पंजाब की शांति व भाईचारे के लिए घातक हो सकती है।जबकि कांग्रेस पंजाब की जवानी धार्मिक सदभावना को मजबूत रखने तथा राज्य को पूर्ण देश का प्रथम राज्य बनने के लिए यत्नशील है।बैठक में सर्बजीत सिंह बंटी, विनोद पम्मी,मास्टर कुलवन्त,पवन ठाकुर,गुरचरन सिंह, अशोक बाल्मीकि, राजेश सिधु, रजिंदर सहोता,राहुल मल्होत्रा,अरुण मुग,वीर भूषण थापर, नीरज डोगरा,टिंकू पूजरा,दीपक,वेणी प्रसाद,संजीव सहगल, रविंदर अरोड़ा, हर्ष मेहता रविंदर गोलडी उपस्थित थे।

Congress meeting



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं