September 19, 2026 05:32:42
सिधवां नहर पर 4 पुलों का काम जल्द शुरू होगा: सांसद अरोड़ा

सिधवां नहर पर 4 पुलों का काम जल्द शुरू होगा: सांसद अरोड़ा

May17,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना, 17 मई, 2023 यहां लाडोवाल बाईपास के करीब सिधवां नहर पर चार पुल बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है, क्योंकि इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 19 करोड़ रुपये है। चार पुल एफ2 रेसवे ब्रिज से 300 मीटर की दूरी से (दाएं और बाएं दोनों तरफ) और बाड़ेवाल पुल से 300 मीटर दूर (दाएं और बाएं दोनों तरफ) बनाए जाने हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को इन पुलों का निर्माण करना है। एनएचएआई की स्वीकृति और  फिजिबिलिटी और एलाइनमेंट सर्वे करने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के बाद टेंडर जारी किया गया है। सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हो रही है कि आखिरकार उनके ठोस प्रयासों का परिणाम दिखने वाला है। कई लुधियाना निवासियों ने इस परियोजना को शुरू करने के लिए एक पहल करने के लिए उनसे संपर्क किया था क्योंकि यात्रियों को यातायात की भीड़ से राहत देने के लिए यह समय की आवश्यकता थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए अरोड़ा ने इस मामले को एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव के समक्ष रखा, जिन्होंने उनके अनुरोध पर परियोजना के लिए अपनी सहमति प्रदान की। अरोड़ा ने हाल ही में उपायुक्त सुरभि मलिक और संबंधित एनएचएआई अधिकारियों के साथ इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि कार्य तेजी से चल रहा है।  परियोजना को इस साल मार्च में एनएचएआई मुख्यालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। और कुछ महीनों के भीतर ही टेंडर भी निकाला जा चुका है।  उन्होंने कहा कि नौ फर्मों ने टेंडर भरे हैं जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया अगले 15 दिनों के भीतर मुकम्मल की जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलों के निर्माण के बाद साउथ सिटी एरिया में ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिधवां नहर के दोनों किनारों पर आवासीय परिसरों के अलावा बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, रेस्टोरेंट आदि बन रहे हैं। फलस्वरूप इस क्षेत्र में व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियां तीव्र गति से बढ़ रही हैं, जिसके फलस्वरूप यातायात कई गुना बढ़ गया है। इससे पहले शेरपुर चौक रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मार्च में अरोड़ा की पहल पर इसे यातायात के लिए खोल दिया गया था। अरोड़ा शहर में एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर चल रहे काम को जल्द और समय पर पूरा करने का भी प्रयास कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा, "सिधवां नहर पर चार पुलों के निर्माण और एलिवेटेड रोड परियोजना के पूरा होते ही शहर के यातायात में भारी बदलाव आएगा।" उन्होंने कहा की आशा है कि ट्रैफिक जाम के दृश्य इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे।

-Work-On-4-Bridges-Over-Sidhwan-Canal-To-Start-Soon-Mp-Arora



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं