September 18, 2026 01:07:23
पंजाब सरकार ईमानदारी से करवाए चुनाव और हर बूथ पर हो वीडियोग्राफी तो चारों सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार

पंजाब सरकार ईमानदारी से करवाए चुनाव और हर बूथ पर हो वीडियोग्राफी तो चारों सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवारों की होगी जमानत जब्त- मजीठिया

Oct6,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अगर पंजाब सरकार ईमानदारी से चुनाव करवाए और हर बूथ पर वीडियोग्राफी करवाए तो कांग्रेस के उम्मीदवारों की चार विधानसभा सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी। ये बात शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की ओर से हल्का दाखा में अपने उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के हक में रखी प्रेसवार्ता दौरान कही। शिअद नेताओं ने आरोप लगाया है कि दाखा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अपने उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू को जिताने के लिए धक्केशाही करने का प्रयास कर रही है। जिसके चलते कई आरोपों का सामना कर रहे एसएचओ प्रेम सिंह को दाखा थाने का इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने सरकार पर बीते अढ़ाई सालों में लोगों से किया कोई भी वादा पूरा न करने व विधायकों के इस्तीफे लेने में पक्षपात करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुलिस का दुरुपयोग करके उप चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन अकाली दल ऐसा होने नहीं देगा। सरकार ने बीते अढ़ाई सालों के दौरान अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उप चुनाव का ऐलान होने के तुरंत बाद कई आरोपों का सामना कर रहे इस्पेक्टर प्रेम सिंह को दाखा का एसएचओ क्यों लगा दिया गया। जिस मामले में वे चुनाव आयोग से भी मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएचओ कांग्रेस पार्टी से संबंधित है और उसका बेटा ब्लॉक समिति के लिए कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुका है। जिसकी तैनाती चुनावों का एलान करने के बाद की गई है। उन्होंने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर उनकी द्वारा अपनाए गांव इसेवाल के मामले में शहीदों से धोखा करने का आरोप लगाया, जो फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का गांव है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने में सरकार पक्षपात कर रही है। मजीठिया ने बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने संबंधी कार्य के पास को दोहराया और कहा कि वह उन्हें रिहाई मिलने का भी समर्थन करते हैं। डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा पुलिस अधिकारियों की तबादला नीति में बदलाव करने बारे सवाल पर उन्होंने सम्बंधित एसएचओ प्रेम सिह को पहले तब्दील करने की मांग की। वहीं पर, पार्टी के सीनियर नेता डॉ दलजीत सिंह चीमा और महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने भी सरकार पर उप चुनाव में धक्केशाही करने सम्बन्धी कई आरोप लगाए।

Majithia press confrence



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं