September 18, 2026 04:22:04
कौंसलर टूनामेंट जीतने को विधायक गोगी ने पूर्व मंत्री आशू की टीम में मारी सेंधमारी, ब्लॉक प्रधान मनीश

कौंसलर टूनामेंट जीतने को विधायक गोगी ने पूर्व मंत्री आशू की टीम में मारी सेंधमारी, ब्लॉक प्रधान मनीश शाह व सेक्रेटरी रहे राजू कन्नोजिया नई टीम से करेंगे कौंसलर मैच की ओपनिंग

May26,2023 | Desk | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना  अगले दो महीने बाद शहर में कौंसलर टूर्नामेंट या कहे कौंसलर चुनाव वर्ल्ड कप खेले जाने की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी टीम को मजबूत करने में जुट गई है। चुनाव का ये वर्ल्ड कप पांच साल बाद होना है और इसलिए कईं पुराने चेहरे इस बार फिर से ये वर्ल्ड कप खेलने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं कुछ नए प्लेयर्स अपने अनुभव व मेहनत के दम पर इस वर्ल्ड कप में खेलना चाह रहे हैं और इसी सपने को ध्यान में रख वे खुद को टीम में जगह न मिलती देख टी-20 की तरह दूसरे खेमे से मैच खेलने को भी मैदान में आने लगे हैं। आज हम बात करेंगे लुधियाना की वेस्ट विधानसभा में होने वाले कौंसलर चुनाव टूर्नामेंट से पहले बनते समीकरणों की। जहां आज आम आदमी पार्टी से वेस्ट विधानसभा टीम की कमान संभाल रहे विधायक गुरप्रीत गोगी ने लुधियाना वेस्ट में लंबे समय से जीत का परचम लहरने वाली टीम आशू ( पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू ) को तोड़ने का काम शुरु कर दिया है। हालांकि विधायक गोगी के नजदीकियों में पहले से कईं नजदीकी ऐसे हैं, जो टीम आशू का ही हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब कौंसलर चुनाव लड़ने के इच्छुक भी टीम आशू का साथ छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसका बड़ा कारण ये भी है कि ये लंबे समय से कौंसलर चुनाव कांग्रेस की टिकट से लड़ने के इच्छुक थे और उनकी पार्टी के प्रति सेवा व वफादारी में भी कोई शक नहीं था। लेकिन अब कौंसलर चुनावी टूर्नामेंट या कहे कौंसलर चुनाव का वर्ल्ड कप जो पांच साल बाद होने जा रहा है, में फिर से कहीं क्रिकेट मैच की तरह पहले 11 प्लेयर्स में खेलने का मौका न मिले या टीम में शामिल होने के बावजूद 11 के बाद वाले प्लेयर्स में टीम का हिस्सा न दे दिया जाए, के डर में दूसरी टीम (विधायक गोगी ) से चुनाव में उतरने की उम्मीद लिए कांग्रेस पार्टी को बॉय बॉय कहने लगे हैं। आज ऐसा वेस्ट विधानसभा में हुआ जहां दो दिन पहले पूर्व मेयर बलकार सिंह के चुनाव 2017 की कमान संभालने वाले और कांग्रेस में टीम आशू का सबसे अहम हिस्सा कहे जाने वाले पूर्व कौंसलर सन्नी भल्ला के सबसे अहम नजदीकी मुनीश शाह टीम आशू को छोड़ गोगी टीम में शामिल हो गए। शाह के पास कांग्रेस ब्लॉक प्रधान का भी अहम ओहदा था। वहीं आज इसी वेस्ट विधानसभा से सीनियर नेता राजू कनौजिया भी आज कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी की गोगी टीम का हाथ थाम गए। राजू कनौजिया को आशू की ओर से मंत्री रहते कन्नौजिया भलाई बोर्ड का वाइस चेयरमैन का पद देकर भी नवाजा था। इन दोनों नेताओं ने टीम आशू या कहें कांग्रेस पार्टी छोड़ने के पीछे उनके पार्टी में उचित सत्कार न मिलने की बात कही है। इससे एक बात साफ है कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक जो लंबे समय से पार्टी की सेवा मेहनत करते आ रहे हैं, वो इस बार नई टीम के तौर पर आम आदमी पार्टी से उतरने का मन पहले से बनाए हुए हैं। उन्हें लगने लगा है कि अगर उन्हें मैच में खेलने को उतारा गया तो वे अच्छा प्रदर्शन करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि टीम आशू को पहले ही सीनियर कांग्रेसी नेता हेमराज अग्रवाल, पूर्व कौंसलर राशि अग्रवाल, दविंदर घुम्मन, कपिल सोनू, अमृत वर्षा रामपाल सहित कईं अन्य नेता झटका दे चुके हैं। इसके अलावा भी दो तीन पूर्व कौंसलर ऐसे हैं, जो नई टीम में जाने को पूरा मन बनाए हुए हैं, लेकिन टीम के कैप्टन आशू को इसकी भनक लगने पर उनके फोन से वे रुक गए। लेकिन अब इस फाइनल मैच का समय नजदीक है और प्लेयर्स को भी ये तय करना ही होगा कि वे आखिर किस टीम से मैच खेलने को उतरने वाले हैं।   

Congress-Leader-Munish-Shah-And-Raju-Kanaujia-Left-Congress-And-Joined-Aap



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं