September 19, 2026 05:37:00
पंजाब में मंत्री के -pa- का Aap नेत्री को ऑफर:चेयरमैन बनाएंगे, टिकट भी दिलाएंगे; बस हमसे बातें करते

पंजाब में मंत्री के -pa- का Aap नेत्री को ऑफर:चेयरमैन बनाएंगे, टिकट भी दिलाएंगे; बस हमसे बातें करते रहा करो, थाने पहुंची शिकायत

May27,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। खुद को पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का PA बता एक व्यक्ति ने जालंधर में आम आदमी पार्टी की एक महिला नेत्री को चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया। इसके साथ ही कहा कि बस उससे बात करती रहा करे। आप की महिला नेता ने इसकी थाने में शिकायत कर दी है। शिकायत की जांच के बाद किस व्यक्ति ने फोन किया था, महिला नेता को इसका भी पता चल गया है।  लेकिन सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने इस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डाली है और लोगों से सलाह मांगी की है अब उसे आगे क्या करना चाहिए। हालांकि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अधिकतर कमेंट यही चल रहे हैं कि ऐसे व्यक्ति को एक्सपोज किया जाना चाहिए। शिकायत में महिला नेता ने क्या लिखा... महिला नेता हरमिंदर कौर ने थाना डिवीजन 2 के SHO को शिकायत देते हुए धमकियां देने व मंत्री का PA बन झांसे में फंसाने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। हरमिंदर ने शिकायत में लिखा- मेरे घर पर मेरे दो बच्चे और एक बुजुर्ग माता रहती है। मैं पिछले 18 महीनों से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हूं। इससे पहले मैंने कभी किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं किया। मुझे धमकियां आ रही रही हैं। मेरी नीचे लिखी बातों पर ध्यान दिया जाए। मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और न ही मेरा किसी के साथ कोई बैर विरोध है। मेरे हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल बहुत अच्छे हैं और उनके साथ मेरा परिवार जैसा माहौल है। 26 अप्रैल 2023 को लोकसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने अपने घर के पास गली में मीटिंग रखी थी। लेकिन इसकी परमिशन चुनाव आयोग से उनके पास नहीं थी। इसलिए इसे प्रदीप सिंह के घर पर आर्य नगर में शिफ्ट कर दी गई। 26 अप्रैल को ही मुझे 905*****86 नंबर से फोन आया कि और कहा कि वह मंत्री लालजीत भुल्लर का पीए बोल रहा है। वह मंत्री से बात करके उन्हें नगर निगम चुनाव में टिकट भी दिला देगा और चेरयमैन भी बनवा देगा। बस आप हमारे साथ बात करते रहा करो। 10 मई को 987*****83 नंबर से सुबह तड़के 2 बजकर 38 मिनट और फिर मोबाइल नंबर 771*****94 से सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर फोन आया। इन तीनों नंबरों पर 29 सेकेंड, 7 मिनट 16 सेकेंड और 17 मिनट 14 सेकेंड बात हुई।  मेरी विनती है कि इन नंबरों की डिटेल और एड्रेस निकलवाए जाएं। इन लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। इनके साथ साजिश में जो लोग शामिल हैं उन पर भी बनती कार्रवाई की जाए। मुझे प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि मेरी मदद करेगा।

Ministers-Pa-Offer-To-Aap-Leader-In-Punjab-Will-Make-Him-Chairman-Will-Also-Get-Him-A-Ticket-Just-Keep-Talking-To-Us-The-Complaint-Reached-The-Police-Station



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं