लुधियाना 27 मई भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के स्थापना दिवस 24 मई 1964 को समर्पित 59 वा भावाधस स्थापना दिवस एवम मूर्ति स्थापना समारोह कर्मयोगी अशवनी सहोता, राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक, भावाधस (रजि.) भारत की अध्यक्षता डॉ. अंबेडकर चौक नजदीक बंटी ढाबा शेरपुर कला में धूमधाम से मनाया गया जिसमे गुरुदेव शर्मा देवी प्रांतीय कोषाध्यक्ष भाजपा पंजाब, जीवन गुप्ता महामंत्री भाजपा पंजाब, रजनीश धीमान जिला अध्यक्ष बीजेपी , सरदार गुरदीप सिंह गोशा प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर रजनीश धीमान ने कहा कि भारत रत्न अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे । भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया।इस अवसर पर हैप्पी शेरपुरिया,सुरिंदर शिंदा आदि मौजूद रहें।
Baba-Sahib-Fought-All-His-Life-For-The-Rights-Of-The-Backward-And-Weaker-Sections-