जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच भ्रष्टाचार को लेकर शुरू हुई जंग ने राजनीतिक माहौल गर्मा कर रख दिया है। मान ने चन्नी पर एक खिलाड़ी से नौकरी की एवज में 2 करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। इस मामले में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को 31 मई का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि या तो वह खुद ही सारी सच्चाई अपने रिश्तेदारों से बात करके बता दें, नहीं तो 31 मई को दोपहर 2 बजे कॉन्फ्रेंस करेंगे और उस खिलाड़ी को सामने लेकर आएंगे जिससे पैसे मांगे गए थे। इसके लेकर अब एक दिन का समय बचा है। हालांकि आरोप लगने के बाद पूर्व CM चन्नी गुरुघर में जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष पेश होकर अरदास करके अपनी सफाई दे चुके हैं कि उन्होंने कभी किसी से कोई पैसा नहीं मांगा। मान ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप संगरूर जिले में एक जनसभा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चन्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। मान ने कहा कि पिछले हफ्ते वह IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के न्योते पर हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने गए। वहां उनसे एक खिलाड़ी मिला था। जिसने बताया कि वह पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास नौकरी लेने के लिए गया। कैप्टन ने उससे कहा कि आपका काम हो जाएगा। उसी बीच कांग्रेस ने कैप्टन को हटा दिया और चन्नी मुख्यमंत्री बन गया। इसके बाद जब वह खिलाड़ी चन्नी से मिला तो चन्नी ने उसे अपने भांजे से मिलने को कहा। मान के अनुसार, जब वह खिलाड़ी चन्नी के भांजे से मिला तो उसने कहा कि 2 लगेगा। खिलाड़ी ने सोचा कि शायद 2 लाख रुपए कह रहे हैं। इसलिए जब वह अपने पिता के साथ 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो चन्नी का भांजा उसे आगे से गालियां देने लगा। कहने लगा कि उसने जो 2 का इशारा किया था उसका मतलब 2 करोड़ रुपए होता है।
One-Day-Left-For-Punjab-Cms-Ultimatum-Channi-Was-Accused-Of-Demanding-Money-Told-To-Bring-The-Player-To-The-Fore