पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में आज तीसरा विस्तार किया गया । जिसमें आज लंबी विधानसभा सीट से विधायक गुरमीत सिंह खुड़िया और करतारपुर विधानसभा सीट से विधायक बलकार सिंह ने बतौर मंत्री शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की ओर से आज राजभवन में उन्हें यह शपथ दिलाई गई। पंजाब कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि इस विस्तार के बाद किस-किस मंत्री के विभाग बदले जाएंगे । गौर हो कि जालंधर अमृतसर और लुधियाना में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से लोकल बॉडी मंत्री पद से इंद्रबीर सिंह निज्जर का इस्तीफा लेकर सबको चौका दिया है। बड़ी बात है कि इंद्रबीर सिंह निज्जर के पास लोकल गवर्नमेंट की कमान आए 1 साल बीतने के बावजूद नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के बीच में कड़ी टक्कर की स्थिति बनती दिखाई दे रही है और वहीं निज्जर का नरम रवैया भी उनकी कुर्सी के लिए बड़ा खतरा साबित हुआ। उनके नरम रवैये के चलते जहां नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसर मनमानी रवैया अपनाए हुए हैं और अपनी पार्टी के विधायकों की मदद से ही यह अफसर पूर्व मंत्री निज्जर से अपना काम निकलवा लेते थे और जिसका नतीजा था कि आम आदमी पार्टी की कहीं ना कहीं पब्लिक के बीच में साख खराब हो रही थी। वहीं कई शहरों में नगर निगम के ऑफिसर इलीगल बिल्डिंग पर भी कार्रवाई करने में फेल साबित हुए थे और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी धड़ल्ले से इल्लीगल बिल्डिंगों का निर्माण कई बड़े शहरों में जोर-शोर से जारी है।
Punjab-Cabinet-Expansion-Gurmeet-Khudian-And-Balkar-Singh-Become-Ministers-Question-now-Which-Minister-Department-Will-Change