September 19, 2026 02:10:41
एक्स एसीपी बलकार सिंह बने नए लोकल बॉडी मंत्री और गुरमीत खुडियां बने खेतीबाड़ी मंत्री, जाने और क्या ब

एक्स एसीपी बलकार सिंह बने नए लोकल बॉडी मंत्री और गुरमीत खुडियां बने खेतीबाड़ी मंत्री, जाने और क्या बदलाव हुए

May31,2023 | Yashpal Sharma | Chandigarh

यशपाल शर्मा, लुधियाना पुलिस डिपार्टमेंट में एसीपी के पद पर रहे बलकार सिंह अब लोकल बॉडी विभाग के नए मंत्री होंगे। ई न्यूज़ पंजाब की ओर से यह खुलासा किया गया था कि पूर्व लोकल बॉडी मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर का नरम रवैया उनकी कुर्सी के लिए घातक साबित हुआ और यही कारण है कि अब सख्त स्वभाव की पहचान वाले पुलिस के पूर्व अधिकारी बलकार सिंह को लोकल बॉडी मंत्रालय का चार्ज दिया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें पार्लिमेंटरी अफेयर का चार्ज भी दिया गया है। उनके साथ आज शपथ लेने वाले गुरमीत सिंह खुड़िया को खेतीबाड़ी मंत्री बनाया गया है। खुड़िया को इसके अलावा पशुपालन विभाग और फूड प्रोसेसिंग का चार्ज भी दिया गया है। इसके साथ-साथ पुराने मंत्रिमंडल में लालजीत सिंह भुल्लर का भी कद बढ़ा है और उन्हें ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ पंचायत विभाग का चार्ज दिया गया है। इस मंत्रिमंडल फेरबदल में बड़ी बात यह भी है कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह से अहम विभागों के चार्ज वापस ले लिए गए हैं। उनसे खेतीबाड़ी विभाग लेकर खुड़िया को और पंचायत विभाग लालजीत भुल्लर को दिया गया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास रखे गए विभाग पहले की तरह उन्हीं के पास रहेंगे। वही कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के पोर्टफोलियो में माइनिंग के साथ खेल विभाग, जल स्रोत भी जोड़ दिया गया है।

Ex-Acp-Balkar-Singh-Became-The-New-Local-Body-Minister-And-Gurmeet-Khudian-Became-The-Agriculture-Minister

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं