लुधियाना 1 जून भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफलतम वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पिछले नौ वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। ये नौ वर्ष समावेशी प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण तथा भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। इस प्रेसवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय नेता,पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश डा.मोहिंद्र सिंह,भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश राठौर,भाजपा पंजाब के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,लुधियाना देहाती के प्रधान पवन कुमार टिंकू,मेजर सिंह देतवाल भी उपस्थित थे। डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की राजनीति अर्थात विकासवाद को केंद्र बिंदु बनाते हुए मुख्यधारा में ला दिया है और अब राजनीतिक संवाद एवं नीतिगत कार्य प्रक्रिया इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी हर नीति निर्माण और इसे कार्यान्वित करने में भारत प्रथम के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प पर अडिग रहे हैं। यह संकल्प सरकार की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक प्रबंधन, वंचित समूहों के लिए सशक्तिकरण योजनाओं, सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों आदि के लिए समाधान निकालने में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हमेशा व चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित करने और निर्धारित समय सीमा से पहले उन्हें प्राप्त करने में विश्वास रखती है। इस दृढ़ संकल्प को चाहे वह कोविंड-19 के खिलाफ रिकॉर्ड समय में पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण करना हो, देश के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज करना हो, पूरे भारत में हो रही डिजिटल क्रांति हो, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युतीकरण में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करना हो, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण का हो अथवा घरों में पेयजल की सुविधा प्रदान करने का हो. सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। पिछले नौ वर्षों में, जन धन खाते खोलना, आधार और मोबाइल के रूप में जेएएम- त्रिशक्ति का उपयोग करते हुए सार्वजनिक सेवा वितरण और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में एक आदर्श बदलाव लाया गया है। जेएएम-त्रिशक्ति भारत के रुपांतरित और बेहतर तरीके से विकसित डिजिटल परिदृश्य का प्रमुख प्रवर्तक है। इसने मध्यस्थों को हटा दिया है और लाभार्थी के बैंक खाते में लाभों के सीधे हस्तांतरण की अनुमति को सुलभ बना दिया है। किसी देश को समृद्ध होने के लिए, यह आवश्यक है कि इसके बुनियादी ढांचे में तेजी से वृद्धि हो और प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में सरकार इस तथ्य को बेहतर रूप से समझती है। दशकों से विलंबित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही नई परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए इन्हें पूरा करना इस सरकार के विकासात्मक दृष्टिकोण की आधारशिला रही है। पूर्व में विकास के दिशाहीन दृष्टिकोण के विपरीत, मोदी सरकार ने समग्र विकास की संस्कृति को अपनाया है जो किसी भी पक्ष को पीछे नहीं छोड़ती है। पिछले नौ वर्षों में कल्याण कवरेज के व्यापक विस्तार ने सभी भारतीयों को बड़े सपने देखने और अधिक से अधिक उपलब्धियों की आकांक्षा रखने के लिए प्रेरित किया है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक और समग्र पहुंच ने विभिन्न वंचित समूहों के लिए अपरिवर्तनीय सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली है। केन्द्रीय मंत्री मनसुख मड़विया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना हर पल देश को विश्वगुरु व महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया एक ही बात कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है।बीते 9 सालों में भारत ने ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से ‘डिसाइसिव पॉलिसी’ और अर्थव्यवस्था में ‘फ्रेजाइल फाइव’ से ‘टॉप फाइव’ की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को ख़त्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। बीते 9 वर्षों में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए वार्षिक दिए जा रहे हैं, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों को घर दिए गए और लगभग हर घर में बिजली, पानी, गैस व शौचालय से जोड़ा गया गया। देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। अगले एक महीने भाजपा कार्यकर्ता क्लस्टरों के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का मंत्र जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा का यही समय है, सही समय है और रुके नहीं, आगे बड़े के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।इस मौके पर भाजपा नेता अरुणेश मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा, डा.कनिका जिंदल, नरेंद्र सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा.निर्मल नय्यर, यशपाल जनौत्रा, मनीष चोपड़ा, हर्ष शर्मा, सचिव नवल जैन, प्रेस सचिव डा सतीश कुमार, सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, जगमीत कौर, करण गोसाई आदि मौजूद थे।
Union-Health-Minister-Dr-Mansukh-Mandaviya-Enumerate-The-Achievements-Of-Modi-Government-