लुधियाना, 2 जून,लुधियाना में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने शुक्रवार को लुधियाना प्रशासन को सभी वारीफिकेशन को पूरा कर नगर निगम लुधियाना सीवेज और सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन 2 जुलाई तक जारी करने को कहा। पिछले कुछ महीनों से वेतन नहीं मिलने से सीवेज और सफाई कर्मचारियों को हो रही परेशानी का कड़ा नोटिस लेते हुए विजय सांपला ने शुक्रवार को लुधियाना का दौरा किया और मामले को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। सांपला ने सबसे पहले सीवेज और सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लुधियाना प्रशासन और नगर निगम लुधियाना (एमसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक; पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू; नगर निगम आयुक्त शीना अग्रवाल; और अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चाबा मौजूद रहे। इस मौके सांपला ने बताया की हाल ही में एनसीएससी को सीवरमैन सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य विक्की सहोता से एक शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया था कि कर्मचारियों को नियमित किए जाने के बाद भी उन्हें नागरिक निकाय द्वारा वेतन नहीं मिल रहा है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र तो दे दिया गया था, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन व अन्य औपचारिकताएं लंबित रहने के कारण अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है। इस मौके सांपला ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस आयुक्त ने सुनिश्चित किया कि शहर की पुलिस एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की वेरिफिकेशन को पूरा कर लिया जायगा, जबकि डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि एमसी के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अन्य औपचारिकताएं भी एक सप्ताह के समय में की जाएंगी। सांपला ने आगे कहा कि लुधियाना प्रशासन को लंबित औपचारिकताओं को पूरा करने और 2 जुलाई तक वेतन जारी करने के लिए कहा गया है। “यदि आवश्यक कार्रवाई 2 जुलाई तक नहीं की जाती है, तो अधिकारियों को 4 जुलाई को नई दिल्ली में एक कार्रवाई बैठक के लिए बुलाया जाएगा। शिकायतकर्ताओं ने शुक्रवार को एनसीएससी के अध्यक्ष से कहा कि वेतन मिलने में देरी के कारण श्रमिकों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
Ncsc-Chairman-Sampla-Asks-Ludhiana-Administration-To-Release-Pending-Salaries-Within-A-Month