जालंधर। जालंधर शहर में पिछली रात लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर हमला हुआ। पुलिस ने दावा किया है कि उस काफिले में मंत्री खुद नहीं थे। वह घर पर मौजूद थे। DCP जगमोहन ने कहा उनकी पायलट गाड़ी के चालक के साथ ओवरटेकिंग को लेकर कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। 4 कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। DCP ने कहा चारों ने शराब पी हुई थी। गुरु रविदास चौक के पास नकोदर रोड पर मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक के साथ उनका विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही तुरंत चारों को पकड़कर पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि एक युवक कपूरथला का है, जबकि 3 युवक मॉडल हाउस जालंधर के हैं। इनका मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच में नहीं आया घर के बाद हंगामा हुआ DCP जगमोहन से यह पूछे जाने पर कि युवकों ने मंत्री के घर के बाहर जाकर भी हंगामा किया था, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात अभी तक जांच में सामने नहीं आई है। बता दें कि पहले शहर में खबर फैली थी देर रात मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर युवकों ने हमला किया। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर पहुंचकर हंगामा किया था। ये घटना रात करीब 12:45 बजे हुई थी। पता चला है कि युवकों ने तेज रफ्तार कार लाकर गुरु रविदास चौक के पास पायलट गाड़ी पर ईंट मारने के बाद ड्राइवर से मारपीट भी की थी।
Ministers-Convoy-Attacked-In-Jalandhar-Dcp-Said-Balkar-Singh-Was-Not-There-Then-There-Was-A-Fight-Over-Overtaking