September 17, 2026 23:36:01
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी Vc के लिए पैनल भेजा:pgi डीन समेत 5 डॉक्टरों के नाम शामिल; गवर्नर से मिलनी है म

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी Vc के लिए पैनल भेजा:pgi डीन समेत 5 डॉक्टरों के नाम शामिल; गवर्नर से मिलनी है मंजूरी

Jun6,2023 | Enews Team | Faridkot

फरीदकोट। पंजाब सरकार द्वारा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी हेल्थ एंड साइंस के वाइस चांसलर (VC) की नियुक्ति की जा सकती है। प्रदेश सरकार ने पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित को 5 सदस्यीय एक पैनल भेजा गया है। गवर्नर जल्द ही पैनल से किसी एक सदस्य के नाम पर मोहर लगा सकते हैं। पैनल में जो नाम शामिल बताए जा रहे हैं, उनमें PGI के डीन प्रोफेसर राकेश सहगल, PGI परमाणु मेडिसन विभाग के प्रोफेसर बलजिंदर सिंह, राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला के पूर्व प्रोफेसर केके अग्रवाल, चंडीगढ़ GMCH-32 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व HOD प्रोफेसर जगदीश चंद्र और दिल्ली के प्रोफेसर राजीव सूद हैं। CS की कमेटी ने सभी नामों पर की चर्चा गवर्नर को पैनल भेजे जाने से पहले चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ की अगुआई में कमेटी ने सभी पांचों नाम पर चर्चा की। सभी पर सहमति होने के बाद किसी एक नाम पर फैसले के लिए पंजाब गवर्नर को फाइल भेजी गई। गवर्नर एक सप्ताह में ही किसी एक नाम पर मोहर लगा सकते हैं। 7-8 जून को गवर्नर को पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करना है। यदि उनकी ओर से आज किसी नाम पर मोहर नहीं लगाई गई तो बॉर्डर एरिया के दौरे से लौटने के बाद ही किसी एक नाम पर फैसला लिया जाएगा। पूर्व VC राज बहादुर को गंदे गद्दे पर लेटाया पूर्व सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पूर्व VC डॉ. राज बहादुर को सरप्राइज चेकिंग के दौरान गंदे गद्दे पर लेटा दिया था। उनकी इस विजिट की वीडियो भी वायरल हुई थी। घटना से आहत होकर डॉ. राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यूनिवर्सिटी के स्थाई VC की नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ा रहा है।

Baba-Farid-University-Sent-Panel-For-Vc-Names-Of-5-Doctors-Including-Pgi-Dean-Included-Approval-From-The-Governor



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं