चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सर्वजीत कौर माणूके आज कोठी पर कब्जे के विवादित मामले में मीडिया के सामने आई। उन्होंने कहा कि जिस कोठी मालिक से चाबियां ली थी, उन्हें चाबियां लौटा चुकी हैं। कांग्रेसी विधायक खैहरा ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि पंजाब में उनके और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। इससे पहले भी दो कोठी किराए पर ली थी। जब कभी मालिकों ने कोठी खाली करने को कहा तो एग्रीमेंट के अनुसार खाली की गई। माणूके ने कहा कि यदि उनके पास अपनी संपत्ति नहीं है तो क्या वह किराए पर भी नहीं रह सकती। NRI महिला ने दिखाई जल्दबाजी उन्होंने कहा कि एक NRI महिला ने भारत आकर कोठी पर अपना हक जताया। इस पर उन्होंने महिला से शिफ्ट होने के लिए समय मांगा, लेकिन महिला ने जल्दबाजी दिखाई। बावजूद इसके विधायक होने के नाते उन्होंने पास की रॉयल कॉलोनी में मनप्रीत कौर नामक महिला की कोठी किराए पर लेकर विवादित कोठी को खाली कर दिया। कांग्रेसी विधायक खैहरा के पेट में दर्द रहता है सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि कांग्रेसी विधायक खैहरा के पेट में दर्द रहता है। वह किसी की परेशानी का समाधान नहीं करना चाहते, बल्कि अपनी ओछी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने उनके बच्चों से भी संपर्क करने का प्रयास किया। उन्होंने भावुक होते हुए आक्रोश में आकर कहा कि एक मां अपने बच्चों के लिए हलक से जान खींच लाती हैं। माणूके ने सभी विधायकों से कहा कि यदि उन्हें बेवजह तंग किया गया तो वह मानहानि का केस कर कोर्ट में खींच लाएंगी। घटिया हरकतों से बाज आ जाएं खैहरा माणूके ने कहा कि खैहरा घटिया हरकतों से बाज आएं। वह समस्या का समाधान नहीं करना चाहते बल्कि राजनीति चमकाना चाहते थे। माणूके ने कहा कि गलती होने पर वह पंजाब के लोगों के बीच आकर अपना नुकसान कर लेंगी। लेकिन यदि किसी ने बेवजह उन पर आरोप लगाने के प्रयास किए तो वह मानहानि का केस कर उसे कोर्ट में खींच लाएंगी। एक मां हलक से जान खींच लाती है उन्होंने कहा कि उनके बच्चे कहा हैं किसी को नहीं पता। लेकिन विपक्षी दल के नेताओं ने उनके बच्चों पर भी अटैक करने का प्रयास किया। माणूके ने कहा कि एक मां अपने बच्चों के लिए हलक से जान खींच लाती है। रामगढ़ वाली कोठी की सड़क हड़पने के आरोप सर्वजीत कौर माणूके ने कांग्रेसी विधायक खैहरा से पूछा कि उनके रामगढ़ वाले घर के पास की सड़क कहां है?। क्या वह गांव के लोगों के लिए सड़क बनवाएंगे, क्योंकि इस सड़क बारे गांव के लोगों ने ही उन्हें बताया है। उन्होंने खैहरा पर सड़क को घर में शामिल करने के आरोप लगाए।
Aap-Mlas-Warning-To-Khaira-Manuke-Said-Will-Drag-The-Court-On-Making-False-Allegations-Vacate-The-House