September 18, 2026 03:51:51
केंद्रीय मंत्री डॉ.मांडविया ने केंद्र की 9 वर्षीय भारत की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर

केंद्रीय मंत्री डॉ.मांडविया ने केंद्र की 9 वर्षीय भारत की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष किया पेश

Jun17,2023 | Enews Team | Ludhiana

  डेस्क, लुधियाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 साल के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों से जनता को रु-ब-रु करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक विशाल जनतक रैली का आयोजन स्थानीय दाना मंडी गिल रोड में किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.मनसुख मंडाविया,भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. महेंद्र सिंह, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर .१उनके साथ मंच पर भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, विक्रमजीत सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लुधियाना के प्रभारी राकेश राठौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,सचिव परमिंदर बराड़,मुख्यप्रक्ता अनिल सरीन, प्रो.राजिंदर भंडारी भी मौजूद थे।भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडावियां व डा.महिंदर सिंह,प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को पुष्प गुच्छ व दोशाला पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 साल के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। पिछले 9 साल भारत के नव निर्माण और भारत के गरीब कल्याण के 9 साल रहे हैं। ये नौ साल समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की राजनीति को केंद्र बिंदु बनाकर मुख्यधारा में लाया है और अब राजनीतिक संवाद और नीतिगत कार्य प्रक्रिया इसके इर्द-गिर्द घूमती है। 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से, प्रधान मंत्री मोदी हर नीति निर्माण और कार्यान्वयन में भारत प्रथम दृष्टि को प्रोजेक्ट करने के अपने संकल्प में दृढ़ रहे हैं। डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि यह अवधारणा बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक प्रबंधन, वंचित समूहों के लिए सशक्तिकरण योजनाओं, सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों आदि के लिए सरकार के समाधानों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हमेशा चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा से पहले प्राप्त करने में विश्वास करती है। अवधारणा, रिकॉर्ड समय में कोविड -19 के खिलाफ पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण, देश के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज करना, भारत भर में हो रही डिजिटल क्रांति, ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युतीकरण, महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करना, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण या घरों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना आदि सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत ने पिछले 9 सालों में एक पार्टी की ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को छोड़कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले भारत की कोई नहीं सुन रहा था। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। माननीय प्रधानमंत्री ने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकास की राजनीति की स्थापना की है। पिछले 9 वर्षों से भारत तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है और यह यात्रा आगे भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी रहेगी। भाजपा राष्ट्रीय सचिव व यूपी सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महेंदर सिंह ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियाँ गिनवाते हुए कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की NDA सरकार बनी है, तब से देश ऊँचाइयों को छू रहा है। इसके तहत स्मार्ट सिटी के तहत जो प्रोजेक्ट लुधियाना को मिले हैं, उनमें से लाडोवाल नेशनल हाईवे सहित कई अन्य विकास के प्रोजेक्ट पंजाब को दिए हैं, जिन पर विकास कार्य चल रहे हैं। भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की कांग्रेस ने कभी भी पंजाब से प्यार नही किया अगर पंजाब के लिए काम किया तो वो है हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार ने सिखों के लिए काफी काम किए हैं. लंगर के आइटम्स पर से टैक्स हटाने से लेकर करतारपुर साहिब कॉरिडोर तक, मोदी सरकार के ऐसे कई कार्य हैं, जिनसे समझा जा सकता है कि सिख और मोदी सरकार के बीच एक खास रिश्ता है ।        इस अवसर पर भाजपा देहाती के प्रधान पवन टिंकू,मेजर सिंह देतवाल,जंगीलाल महाजन,हरजोत कमल,सुखविंदर सिंह ग्रेवाल,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा, सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा,पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर मित्तल, प्रवीन बंसल,राजीव कतना, जगमोहन शर्मा, सतिंदर सिंह ताजपुरिया, प्रेम मित्तल, अरुणेश मिश्रा, सतपाल सग्गड़, डा. डीपी खोसला, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा. निर्मल नय्यर, पंकज जैन, यशपाल जनोत्रा, मनीष चोपड़ा, सुमन वर्मा, अश्वनी टंडन, लक्की शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी, धर्मिंदर शर्मा, अंकित बत्रा, मिनी जैन, सुनील माफिक, दीपक गोयल, प्रिंस सिंह बब्बर, सुमित टंडन, अमित डोगरा, जिला प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार, जिला सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, कैशियर बॉबी जिंदल, को कैशियर ओजस्वी अरोड़ा, अतुल जैन, ऑफिस सचिव परवीन शर्मा, को आफिस सचिव नरेश अरोड़ा, ललित गर्ग, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, मोहिंदर खत्री, प्रवक्ता सुरिंदर कौशल,साबिर हुसैन, चंदन गुप्ता, संजीव चौधरी, सुकेश कालिया, सुभाष डाबर, संतोष विज, एससी मोर्चा प्रधान कुलविंदर सिंह, एक्स कौंसलर राशि अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा, युवा मोर्चा महामंत्री अजिंदर सिंह, कार्यकारणी सदस्य वीना डोगरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग, महामंत्री ज्योति श्रीवास्तव, संतोष अरोड़ा, संतोष वर्मा, संतोष विज, इन्दर अग्रवाल, विपन विनायक,प्रमोद कुमार, अंकुर वर्मा, अरुण गोयल, आशीष गुप्ता, प्रिंस भंडारी, सुखबीर गरेवाल, गुरदीप सिंह सोढ़ी, अमित राये, केशव गुप्ता, हरबंश सलूजा, दीपक डडवाल, राजीव शर्मा, हिमांशु कालड़ा, अमित शर्मा, बलविंदर सिंह बिंदर, सुरेश अग्रवाल, बलविंदर, गुरविंदर सिंह भमरा, अमित मित्तल, शिव राम गुप्ता, अशोक राणा, संजीव पूरी, संदीप वधवा, राकेश जग्गी, संजीव सचदेवा, राजीव शर्मा, गौरव अरोड़ा, संजीव सचदेवा, सुरेश गौड़,पल्लवी विनायक,विशाल शर्मा,सीमा शर्मा,अजय गौड़,विकास अरोड़ा,सुरेश गौड़ आदि सहित सैंकड़ो की गिनती में भाजपा कार्यकर्त्ता व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। रैली की झलकियां 1.रैली में महिलाओं की भागीदारी काफी ज्यादा थी। आलम यह था कि भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिलाएं भी रैली में पहुची । 2. बरसात के बावजूद भी भाजपा के कार्यकर्ताओं का हजूम  रैली स्थल पर पहुंचा। 3. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और सर पर भाजपा की टोपी पहनी हुई थी। 4. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ कर जय घोषों के नारे लगाए। 5. जय घोषो से रैली का स्थल गूंज उठा। 6.पुरी रैली के दौरान भाजपा के झंडे लहराते रहे।

केंद्रीय मंत्री डॉ.मांडविया ने केंद्र की 9 वर्षीय भारत की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर केंद्रीय मंत्री डॉ.मांडविया ने केंद्र की 9 वर्षीय भारत की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर

Dr-Mandaviya-Presented-The-Report-Card-Of-The-Achievements-Of-9-Years-Of-India-And-Public-Welfare-Schemes-To-The-Public



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं