गुरदासपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सेहत मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लुधियाना, संगरूर व गुरदासपुर में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले पंजाब पुलिस ने रैलियों का विरोध होने के डर से कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं को डिटेन करना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह ही मोर्चे के नेता गुरदीप सिंह को बठिंडा से हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर में बीजेपी के मेगा आउटरीच कार्यक्रम -संपर्क से समर्थन- के तहत एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 17 जून को लुधियाना और संगरूर में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी तरह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आनंदपुर साहिब के बठिंडा में रैलियों को संबोधित करने की उम्मीद है। इन रैलियों को आयोजित करने का मुख्य मकसद भाजपा का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार है। अमित शाह के वेन्यू के पास अपनी रैली कर रहे आयोजित मिली जानकारी के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता गुरदीप सिंह को पुलिस ने शनिवार सुबह बठिंडा स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया है। हिरासत में जाने से पहले उन्होंने कहा कि रविवार को गुरदासपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली के स्थान के पास ही उनकी भी रैली होनी थी, जिसे लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
Caught-Before-Amit-Shahs-Gurdaspur-Rally-Qaumi-Insaf-Morcha-Leader-Detained-From-Bathinda-There-Was-A-Possibility-Of-Protest