September 19, 2026 03:17:40
पंजाब विधानसभा में Rdf पर केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पास:मान बोले- गुरबाणी फ्री प्रसारित होगी; यूनिवर्

पंजाब विधानसभा में Rdf पर केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पास:मान बोले- गुरबाणी फ्री प्रसारित होगी; यूनिवर्सिटीज में गवर्नर की जगह Cm चांसलर होंगे

Jun20,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन के दूसरे दिन की कार्यवाही 3 प्रस्तावों की मंजूरी के साथ खत्म हुई। इस दौरान रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) जारी न करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन बिल भी विपक्षियों के विरोध के बाद पास हो गया। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटीज लॉ एमेंडमेंट बिल पास किया गया, जिसमें गवर्नर की जगह CM चांसलर होंगे। दूसरे दिन की शुरुआत में ही कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ऐतराज जताते हुए कहा कि पहले ये मकसद बताया जाए कि सेशन क्यों बुलाया है?। ऑपरेशन लोट्स की बात रखने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सेशन का बायकॉट कर दिया। वहीं, भाजपा ने भी इस सत्र को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए बुलाए जाने की बात कह कर विरोध जताया। RDF न देने पर CM की केंद्र को चेतावनी सदन में राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत खुडि्डयां ने कहा कि केंद्र सरकार के पास पंजाब सरकार का RDF फंड पेंडिंग हैं। इससे पंजाब के ग्रामीण विकास कार्य ठप हो रहे हैं। उन्होंने 3622.40 करोड़ का RDF फंड रिलीज करने के लिए केंद्र सरकार तक पहुंच करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सीजन से ये फंड पंजाब सरकार को नहीं मिला है। CM भगवंत मान ने इशारों में केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि जल्द ही 3622 करोड़ रुपए का RDF जारी कर दो वर्ना 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट खुल रही है। 21 जुलाई के बाद फ्री प्रसारित होगी गुरबाणी CM भगवंत मान ने इस दौरान गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन बिल भी पास कर दिया गया। अकाली दल ने इसका विरोध किया। बसपा के विधायक डॉ. नछत्तर सिंह ने भी सिख संशोधन बिल का विरोध किया। उन्होंने SGPC के साथ बैठकर बातचीत करने की बात कहा। लेकिन बहुमत का फायदा मिलने के बाद विधानसभा में इस बिल को भी मंजूरी मिल गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जुलाई तक एक चैनल के पास एकाधिकार है। उसके बाद सभी चैनलों पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल से गुरबाणी सभी चैनलों पर चलेगी। इसकी फीड फ्री होगी, जो भी चलाना चाहे, वह इसे चला सकता है। सिख गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल पर CM भगवंत मान ने कहा---गुरबाणी प्रसारण मुद्दे पर SGPC प्रधान हरजिंदर धामी कहते हैं कि यह फ्री है। लेकिन, यह फ्री नहीं है। यह एक्सक्लूसिव राइट हैं, यानी कि चैनल मालिक है। यह गुरुओं की बाणी है, यह इनके एक्सक्लूसिव राइट कैसे हो सकते हैं। चैनल को कमाई कैसे होती है, मुख्यमंत्री ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा- अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में गुरबाणी वाला चैनल लगवाना है तो 54 डॉलर लगते हैं। इसी चैनल पर गुरबाणी चलती है, सभी सुनते हैं। सभी इसी चैनल की सब्सक्रिप्शन लेते हैं, जिससे टीआरपी बढ़ जाती है। उसके साथ चैनल को विज्ञापन मिलते हैं। इससे कमाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जल्द ही इसी चैनल के एक अन्य चैनल को SGPC अपना चैनल बनाकर दिखाएगी। इस पर गुपचुप बैठकें चल रही हैं। लेकिन यह रहेगा उसी चैनल के पास रहेगा। यूनिवर्सिटी के चांसलर अब मुख्यमंत्री होंगे विधानसभा में पंजाब की यूनिवर्सिटीज का चांसलर गवर्नर की जगह मुख्यमंत्री को बनाने का बिल पेश कर दिया गया है। जिसका अकाली दल ने भी समर्थन किया और यह बिल पास हो गया। यूनिवर्सिटीज चांसलर के बिल पर CM भगवंत मान ने कहा--- पंजाब में 32 यूनिवर्सिटी हैं। अगर वाइस चांसलर अच्छा आ जाए तो यूनिवर्सिटी का कल्याण हो जाता है। VC अगर सोच ले कि संस्था को ऊपर लेकर जाना है तो वे कर सकते हैं। हमें दिक्कत यह आती है कि अच्छा VC लगाना चाहते हैं तो कहा जाता है कि सरकार 3 नाम चुनकर दो। उनमें से एक गवर्नर चुनेगा। हम चाहते हैं कि सारी यूनिवर्सिटीज की जगह गवर्नर की जगह मौके का CM चांसलर हो। महाराष्ट्र ने यह रूल लागू कर लिया और बंगाल में यह लागू हो चुका है। पंजाब में आज यह एक्ट लेकर आए हैं। आज के बाद साइन गवर्नर ने नहीं करने, लेकिन करवाएंगे। मुख्यमंत्री चांसलर होगा।

Resolution-Passed-In-Punjab-Assembly-Against-Center-On-Rdf-Mann-Said-Gurbani-Will-Be-Aired-Free-Cm-Will-Be-Chancellor-Instead-Of-Governor-In-Universities



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं