September 18, 2026 03:58:40
पंजाब Cm के बयान पर सियासत:अकाली दल व भाजपा भड़के; कहा- 5 ककारों का किया अपमान; माफी मांगें भगवंत मान

पंजाब Cm के बयान पर सियासत:अकाली दल व भाजपा भड़के; कहा- 5 ककारों का किया अपमान; माफी मांगें भगवंत मान

Jun21,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान मजाकिया लहजे में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की खुली दाढ़ी पर कसे गए तंज ने अब मुद्दे का रूप धारण करना शुरू कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं का कहना है कि केश सिख धर्म में सिखों को गुरु साहिबान द्वारा दिए गए पांच ककारों में शामिल हैं। इस पर मुख्यमंत्री कि टिप्पणी अशोभनीय ही नहीं बल्कि सिख धर्म पर हमला है। अकाली दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देनी शुरू कर दी है कि वह विधानसभा में बोले गए अपने शब्दों को वापस लें और सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगें। अकाली नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माफी नहीं मांगी तो वह इसकी शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब पर करेंगे। मजीठिया ने कहा गिर गया है मुख्यमंत्री का स्तर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्तर बिल्कुल नीचे गिर गया है। अब सिखों की निशानियों पर भी हमले बोलने लगे हैं। मजीठिया ने कहा कि जिसकी खुद की दाढ़ी-बाल कटे हुए हैं उस व्यक्ति ने विधानसभा के भीतर सिखों के चिन्हों का अपमान किया है।  इससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है कि एक -पतित- सिख जो अपने नाम के साथ -सिंह- शब्द का प्रयोग नहीं करता है, वह हमारी आस्था के पवित्र प्रतीकों का अपमान कैसे कर रहा है। सीएम को संगत से माफी मांगनी चाहिए और अपनी भद्दी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए। भगवंत मान ने कहा था हम वो नहीं जो चुनाव में दाढ़ी खोल लें गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन पर बुलाए गए विशेष सेशन में भगवंत मान ने कहा था कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो मुसीबत आने पर या फिर चुनाव आने पर अपनी दाढ़ी खोल लेते हैं। जब सत्ता में होते हैं तो दाढ़ी को बांध लेते हैं। उन्होंने नाम लिए बगैर पूर्व डिप्टी सीएम एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर तंज कसा था। गुरुघर नजर आते ही झुक जाता है सिर साथ ही कहा था कि उन्हें जहां पर पर श्री निशान साहिब या फिर कोई गुरुघर नजर आता है, वहीं पर उनका सिर झुक जाता है। उन्होंने कहा कि वह गुरुघर में भी जाते हैं तो साफ कहते हैं कि यहां पर कोई प्रोटोकॉल नहीं है। लाइन में लगकर माथा टेकेंगे, लेकिन जब बादलों का परिवार जाता है तो कीर्तन करने वाले भी प्रोटोकॉल तोड़कर हाथ जोड़ बाबू जी बाबू जी करने लगते हैं।

Politics-Akali-Dal-Got-Angry-On-The-Statement-Of-Punjab-Cm-Said-Insulted-5-Kakars-Apologize-Bhagwant-Maan



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं