September 19, 2026 02:29:42
अंडरग्राउंड होने के बाद आतंकी पन्नू का नया Video:कहा- कनाडा में मारे गए निज्जर का लेगा बदला; Pm मोदी

अंडरग्राउंड होने के बाद आतंकी पन्नू का नया Video:कहा- कनाडा में मारे गए निज्जर का लेगा बदला; Pm मोदी को मारने की धमकी

Jun23,2023 | Enews Team | Amritsar

डेस्क, अमृतसर।                      कनाडा के सरी में मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद अंडरग्राउंड हो चुके सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकी पन्नू अपने साथी आतंकी निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कर रहा है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाते हुए कहा- याद कर राजीव गांधी को और 1991 चुनावों का दौर। 2024 में खालिस्तान समर्थक सिखों ने तुम्हें ढूंढ लेना है। हम खुलेआम घूम रहे हैं, अगर तुम्हारी सरकार में दम है तो निकलो बाहर। आज भी हम वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सुनो रेफरेंडम के साथ हम अलग पंजाब लेकर रहेंगे। अंडरग्राउंड हो चुका आतंकी इस वीडियो को आतंकी पन्नू ने ग्रीन स्क्रीन के आगे खड़े होकर बनाया है। लेकिन इसके बावजूद खुद को वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े होने की बातें कर रहा है। वहीं आतंकी पन्नू बीते 3 दिनों से अंडरग्राउंड है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कनाडा के सरी में गुरु नानक गुरुद्वारे की पार्किंग में आतंकी पन्नू के कनाडा में ऑपरेशन हेड हरदीप सिंह निज्जर की गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। आतंकी पन्नू अपने साथी की मौत के बाद घबरा चुका है। पहले यूके में खांडा और अब निज्जर के बाद उसे डर है कि अगला नंबर उसका हो सकता है।

Terrorist-pannus-new-video-after-going-underground-said-nijjar-killed-in-canada-will-be-avenged-threat-to-kill-pm-modi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं