September 19, 2026 03:18:52
चंडीगढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-:कांग्रेस की गलती से करतारपुर साहिब हाथ से निकला; पहली बार

चंडीगढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-:कांग्रेस की गलती से करतारपुर साहिब हाथ से निकला; पहली बार Pm मोदी ने समझा दर्द

Jun24,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि करतारपुर साहिब पंजाब से महज 4-5 किलोमीटर दूर है, लेकिन जब देश का विभाजन हुआ, यदि उस दौरान कांग्रेस के लोगों में आजादी हासिल करने की जल्दबाजी न होती तो करतारपुर साहिब उसी दौरान भारत का हिस्सा होता। उन्होंने कहा कि यदि इस दर्द को पहली बार किसी ने समझा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कहा कि आज करतारपुर साहिब हमारे साथ जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 9 साल में क्या-क्या किया है, वह लोग बेहतर जानते हैं। भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक विश्व मंच पर भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज जब भारत दुनिया के मंच पर बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं। भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने उस दिन को भी याद किया, जब प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि -सौगंध मुझे मिट्‌टी की-मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा-। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा उसे करके दिखाया है और इस घोषणा को अपने रहते चरितार्थ किया है। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुरी और पुलवामा की घटना के बाद लोगों में हताशा की स्थिति थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 10 मिनट में फैसला किया। उसके बाद सेना के जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की थी। इससे दुनिया को संदेश दिया कि भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा। भारत में इतनी ताकत है कि जरूरत पड़ी तो इस पार भी मार सकता है और उस पार जाकर भी मार सकता है। कहा कि देश की सुरक्षा और हौसला देने का काम चंडीगढ़-पंजाब-हरियाणा की धरती ने किया है।

Defense-Minister-Rajnath-Singh-Said-In-Chandigarh-Kartarpur-Sahib-Got-Out-Of-Hand-Due-To-The-Mistake-Of-Congress-Pm-Modi-Understood-The-Pain-For-The-First-Time



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं