September 19, 2026 02:10:39
Cm भगवंत मान Vs चरणजीत सिंह चन्नी:पूर्व मुख्यमंत्री पर गोवा में सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव लीज पर दे

Cm भगवंत मान Vs चरणजीत सिंह चन्नी:पूर्व मुख्यमंत्री पर गोवा में सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव लीज पर देने के आरोप; रद्द होगी डील

Jun29,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की गोवा में भी प्रॉपर्टी है। यह शायद बहुत कम लोगों को पता है। गोवा की राजधानी पणजी के पास पंजाब सरकार की एक समुद्री बीच पर 8 एकड़ जमीन है। पूर्व चन्नी सरकार ने इस जमीन को एक पांच सितारा होटल की चेन को लीज पर दे दिया था, लेकिन मान सरकार का आरोप है कि करोड़ों की इस जमीन को कौड़ियों के भाव पर लीज पर दिया गया है। अब मान सरकार पांच सितारा होटल को दी इस जमीन की लीज को रद करने की प्रक्रिया में जुट गई है। मान सरकार का आरोप है कि इस जमीन को कौड़ियों के भाव लीज पर देने में भी हेराफेरी हुई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पंजाब सरकार को इस लीज में भी घोटाले की बू आ रही है, इसकी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को जांच सौंप दी है। बढ़ सकती हैं पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की मुश्किलें पहले ही आय से अधिक संपत्ति और नौकरियों के नाम पर पैसे लेने के मामलों को लेकर विजिलेंस के शिकंजे में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें अब गोवा वाली जमीन की जांच शुरू होने के बाद और भी बढ़ सकती हैं। जिस तरह सरकार गोवा वाली जमीन को लेकर एग्रेसिव हुई है, उससे चन्नी दोबारा विजिलेंस के घेरे में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे जिस तरह से ढूंढ-ढूंढकर मामले निकाले जा रहे हैं, उससे सरकार का गोवा वाली जमीन की लीज में इंटरेस्ट कम और चन्नी पर फोकस ज्यादा नजर आता है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साढ़ेसाति फिलहाल खत्म होती हुई नजर नहीं आ रही है।

Cm-Bhagwant-Mann-Vs-Charanjit-Singh-Channi-Former-Chief-Minister-Accused-Of-Leasing-Government-Land-In-Goa-At-Throwaway-Prices-Deal-Will-Be-Canceled



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं