September 19, 2026 07:36:38
लुधियाना में Aap ‌विधायक गोगी व कांग्रेस सांसद बिट्‌टू में बड़ा विवाद, गोगी ने कहा- सरकार हिसाब करेगी

लुधियाना में Aap ‌विधायक गोगी व कांग्रेस सांसद बिट्‌टू में बड़ा विवाद, गोगी ने कहा- सरकार हिसाब करेगी, बिट्‌टू बोले- कोठी खाली हुई तो बाहर लगाऊंगा तंबू

Jun30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और AAP विधायक गुरप्रीत गोगी में जुबानी जंग तेज हो गई है। लगातार एक दूसरे पर दोनों नेता टिप्पणियां कर रहे है। बिट्‌टू ने कहा कि जिस दिन उनकी कोठी खाली हुई उसी दिन वह कोठी के बाहर सड़क पर तंबू लगा लेंगे। उधर, MLA गोगी का कहना है कि बिट्‌टू आग बबूला न हो। गर्मियों की छुटि्टयों में परिवार के साथ कहीं घूम आएं। दिमाग को रिलेक्स करें। कई बार इंसान का दिमागी संतुलन खराब हो जाता है। गोगी ने किया था बिट्‌टू की कोठी का खुलासा विधायक गोगी ने दो दिन पहले प्रेसवार्ता में खुलासा किया था कि सांसद बिट्‌टू ने सरकारी कोठी पर कब्जा किया हुआ है। बिट्‌टू को एक कोठी सरकार ने अलॉट की है जो कि दिल्ली में है। रोज गार्डन नजदीक बनी कोठी का बिट्‌टू ने 4 साल से किराया तक नहीं दिया। मुफ्त की सहूलतों का बिट्‌टू लाभ ले रहे हैं। सरकार बिट्‌टू से कोठी से बनता किराया व अन्य हिसाब लेगी। मुझे एंटी रेबीज के लगे हैं टीके, बिट्‌टू अपना ध्यान रखें गोगी ने कहा कि आज तक उन्होंने देखा नहीं कि बिट्‌टू की कोठी में कोई बड़ा जानवर रखा है। हां जहां तक बात है कि उनके कुत्ते या बिल्लियां पंजा मारेगी तो उन्होंने पहले से ही एंटी रेबीज के टीके लगवाए हैं। बिट्‌टू खुद का ध्यान रखें, कहीं उनके पाले हुए कुत्ते या बिल्लियां उन्हीं पर हमला न कर दें। उन्होंने कहा कि सांसद बिट्‌टू का हाजमा खराब हो चुका है। यदि कोई सही बात करता है तो उन्हें वह बुरी लगती है। बिट्‌टू ने खुद ही कहा था कि वह सरकारी कोठियों में रहते हैं। बिट्‌टू जब मर्जी मेरे घर की पैमाइश करवा सकते हैं। निगम कमिश्नर से लेगें कोठी की डिटेल गोगी ने कहा कि निगम कमिश्रर और डिप्टी कमिश्रर से विशेष रूप से बातचीत व पत्र लिख कर पूछा जाएगा कि बिट्‌टू की कोठी का कितना किराया पेंडिंग है। यह भी जानकारी हासिल की जाएगी कि जिस कोठी में वह रह रहे हैं उसका कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है या बिट्‌टू को खुश करने के लिए प्रशासन ने ये कोठी तो नहीं दी थी। यह भी पूछा जाएगा कि क्या सच में बिट्‌टू का उस कोठी पर हक है। लोगों के सामने सच्चाई रखी जाएगी।  मेरे पास अपना मकान नहीं - बिट्‌टू बिट्‌टू ने कहा कि जिस दिन उनकी कोठी पंजाब सरकार ने खाली करवाई उसी दिन वह कोठी के बाहर सड़क पर तंबू लगा कर रह लेंगे। किसान आंदोलन में भी वह 1 साल सड़कों पर सोते रहे हैं तो उनके लिए कोठी होना या न होना मायने नहीं रखती। गोगी उन्हें कोठी खाली करवाने का डरावा न दें। बिट्‌टू ने कहा कि उनके पास अपना कोई मकान नहीं है। क्योंकि उन्होंने कभी अपनी जायदाद बनाने में कोई रुचि नहीं रखी। हम आप विधायकों की तरह लोगों की कोठियां या एसी अपने घरों में नहीं लगवाते। कांग्रेस के जो पार्षद आप विधायकों से काम करवाने जाते हैं वह उनका हक है। कांग्रेस पार्षद अपनी मां पार्टी के लिए ईमानदार हैं।

Big-Controversy-Between-Aap-Mla-Gogi-And-Congress-Mp-Bittu-In-Ludhiana-Gogi-Said-The-Government-Will-Calculate-Bittu-Said-If-The-House-Is-Empty-I-Will-Put-Up-A-Tent-Outside



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं