लुधियाना। समराला में भाजपा की पार्षद बलविंदर कौर की दुकान पर नगर कौंसिल का पीला पंजा चला। अधिकारियों ने कार्रवाई की वजह नक्शा पास न होना बताया। नगर कौंसिल के EO पुष्पिंदर कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का लेंटर तोड़ा गया। पार्षद बलविंदर कौर ने कहा कि वह भाजपा पार्टी से संबंध रखते हैं, इसी राजनीति के चलते उनकी दुकान पर JCB चली है। उन्हें नगर कौंसिल ने नोटिस तक नहीं दिया। जब उनसे दुकान के नक्शे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। MLA दयालपुरा पर लगाए आरोप नगर कौंसिल के मौजूदा प्रधान करनवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जो यह कार्रवाई आज EO पुष्पिंदर कुमार ने की है ये उनके ध्यान में नहीं है। पहली बार ऐसा हुआ है कि समराला शहर में किसी की दुकान को नगर कौंसिल ने गिराया हो। करनवीर ने कहा कि वह इस कार्रवाई की निंदा करते हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर सीधे आरोप विधायक जगतार सिंह दयालपुरा पर लगाए है। यह कार्रवाई विधायक दयालपुरा के कहने पर ही हुई है। यदि मालिकों ने नक्शा पास नहीं करवाया था तो ये उनकी बड़ी गलती है। विधायक दयालपुरा से वह पूछना चाहते हैं कि बाजार में कई ऐसी दुकानें है जो बिना नक्शे के बनी है क्या उन पर भी कार्रवाई होगी। विधायक दयालपुरा ने कहा रुटीन की कार्रवाई समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि यह रूटीन की कार्रवाई है। इस कार्रवाई में उनकी कोई भूमिका नहीं है। जो आरोप लगाए जा रहे है वह निराधार है। जिस दुकान को नगर कौंसिल द्वारा गिराया गया है वह दुकान किसी पार्षद की नहीं है। उस दुकान का मालिक कोई अन्य है जिस को नगर कौंसिल कई बार नोटिस भी भेज चुका है। फिर भी उसने दुकान पर लेंटर डाल दिया है।
Municipal-Council-Ran-Yellow-Paw-On-The-Bjp-Councilors-Shop-In-Ludhiana-District-The-Official-Said-The-Map-Was-Not-Passed