चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पैरवी का खर्च तत्कालीन CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से वसूले जाने की घोषणा पर कांग्रेस भड़क गई है। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अंसारी मामले में उन्होंने कोई पेमेंट नहीं की और फाइल लौटा दी थी। उन्होंने पूछा जब कोई पेमेंट ही नहीं हुई, संबंधित व्यक्ति को उसके पैसे ही नहीं गए तो उनसे रिकवरी किस बात की?। उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया केस में चंडीगढ़ में वकील को नियुक्त किया, जबकि वहां अपना AG भी बैठा है, जो पेश नहीं हो रहा। उन्होंने मामले से संबंधी दस्तावेज व बिल भी दिखाए। अंसारी मामले में जेल विभाग रेस्पोंडेंट रंधावा ने कहा कि अंसारी मामले में जेल विभाग पिटीशनर नहीं, बल्कि रेस्पोंडेंट था। एडवोकेट जनरल द्वारा 8 जनवरी 2021 को जेल विभाग को इस बारे लिखा गया। फिर 30 जनवरी 2021 को AG ने CM पंजाब को वकील दवे की सिफारिश की। फिर सरकार द्वारा नॉर्म्स अनुसार 3.30 लाख रुपए फीस निर्धारित की गई। रंधावा ने कहा कि बिल पर पैसे नहीं दिए जाते, बल्कि सरकार द्वारा फिक्स किए अनुसार पैसे दिए जाते हैं। CM ने झूठ बोला: रंधावा रंधावा ने कहा कि CM भगवंत मान ने 55 लाख रुपए देने का पहला झूठ बोला। उन्हें आशंका है कि CM द्वारा 55 लाख रुपए पर हस्ताक्षर कर फीस भेज दी गई है। लेकिन असल में 17.60 लाख रुपए बनती है। दूसरा 7 जनवरी 2022 को AG पंजाब, ACS होम, ACS फाइनेंस ACS जेल और ADGP जेल के बीच मीटिंग होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जेल मंत्री का कभी कोई रोल ही नहीं आया। विभाग को केस बारे AG लिखकर भेजता है और CM से वकील को एंगेज करने बारे फाइल चली जाती है। रंधावा ने बताया कि उन्होंने 27 नवंबर 2018 को स्टेंडिंग ऑर्डर जारी किए। इसके तहत किसी मंत्री द्वारा ट्रांसफर संबंधी फैसला नहीं लिया जाना था। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेल को अपने स्तर पर फैसला लेना होता था, क्योंकि राजनीतिक व्यक्ति द्वारा गलती की संभावना रहती है। गैंगस्टर लॉरेंस का इंटरव्यू यूट्यूब पर मौजूद रंधावा ने CM भगवंत मान से गैंगस्टर लॉरेंस के जेल से इंटरव्यू पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान से पहले जेल मंत्री रहे मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केस दर्ज करने बारे कहा था। लेकिन एक साल होने पर भी केस दर्ज नहीं हुआ। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी लॉरेंस की यूट्यूब पर चल रही वीडियो उपलब्ध हैं, लेकिन आज सरकार के खिलाफ बोलने वाली वीडियो को यूट्यूब से हटवा दिया जाता है। लॉरेंस के दोनों इंटरव्यू यूट्यूब पर मौजूद हैं, पंजाब सरकार द्वारा उन्हें नहीं हटवाया गया।
Randhawas-Retort-On-Gangster-Mukhtar-Ansari-Case-Expenses-If-Money-Is-Not-Given-Then-How-Is-The-Recovery-Cm-Bhagwant-Mann-Should-Send-A-Notice-I-Will-File-A-Defamation-Case