लुधियाना। लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की मौत की खबर से बुधवार को हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट वायरल होने से हर कोई सन्न रह गया। हर कोई इसका पता करने जुटा था कि सच में उनकी मौत हो गई या फिर खबर झूठी ही। लेकिन इस बीच उनके PA ने इस खबर पर विराम लगाया और कहा कि सांसद बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की मौत की झूठी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके बाद उनके समर्थकों ने भी राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में ये लिखा दरअसल, बुधवार सुबह एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें लिखा था कि लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू का देहांत हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद आनंदपुर साहिब से जानकार ने सांसद रवनीत बिट्टू को फोन किया। फोन उनके पीए ने उठाया। पोस्ट वायरल होने के बाद बजने लगे लोगों के फोन PA ने बताया कि किसी ने शरारत की है। वह भी इस पूरे मामले से परेशान हैं। करीब 2 घंटे में उनको हजारों फोन आ चुके हैं। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बिल्कुल ठीक-ठाक हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसी साल उन्हें वॉट्सऐप पर किसी व्यक्ति ने विदेशी नंबर से कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि जैसे उनके दादा का हाल हुआ था वैसे ही उन्हें भी बम से उड़ा दिया जाएगा।
News-Of-Congress-Mps-Death-Is-False-Fake-Post-Viral-On-Social-Media-Pa-Said-Bittu-Is-Fine-Nothing-Happened-To-Him