अमृतसर। पंजाब भाजपा के प्रधान बनने के बाद सुनील जाखड़ आज अमृतसर दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ भाजपा की सीनियर लीडरशिप भी दिखी। जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी, तरुण चुग, मनजिंदर सिंह सिरसा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर भी शामिल रही। इस दौरान सीनियर लीडरशिप ने अकाली दल से गठजोड़ से साफ मना कर दिया है। सुनील जाखड़ ने कहा कि वह इस नई पारी की शुरुआत से पहले गुरुघर में माथा टेकने पहुंचे हैं। पंजाब के मुद्दों को उठाएं और उन पर गुरुओं का आशीर्वाद बना रहे, के लिए ही वह यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा-कांग्रेस गठजोड़ पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अन्य राजनेताओं की तरह गुरुघर को अपने सियासी फायदे के लिए प्रयोग नहीं कर सकते। वह जल्द ही सभी बातों का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। इसके बाद वह जलियांवाला बाग के लिए निकल गई। जहां शहीदों को नमन करने के बाद वह दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री राम तीर्थ भी नतमस्तक होने पहुंचेंगे। दिल्ली से जाखड़ सीधा अमृतसर पहुंचे और इसके बाद वह चंडीगढ़ पहुंच अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। सीनियर लीडरशिप का गठजोड़ को लेकर साफ ना सुनील जाखड़ के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंची सीनियर लीडरशिप ने अकाली दल के साथ फिलहाल किसी भी गठजोड़ से इनकार कर दिया है। विजय रुपाणी, मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्य सीनियर लीडिरों ने साफ कहा कि 2024 में भाजपा सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके बाद भी 117 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा खुद को तैयार कर रही है। इसके साथ ही मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में भाजपा को किसी के साथ गठजोड़ नहीं करना चाहिए। सीधा लोगों तक पहुंचना चाहिए और उनकी आवाज को सुनना चाहिए।
Punjab-Bjp-Chief-Sunil-Jakhar-Reached-Amritsar-Paid-Obeisance-At-The-Golden-Temple-Senior-Leader-Said-No-Alliance-With-Anyone-Yet