लुधियाना। पंजाब में बाढ़ से नुकसान के बाद विरोधी दल लगातार पंजाब की भगवंत मान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। रविवार को सुनील जाखड़ ने लुधियाना में पार्टी नेताओं और वर्करों की मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यहां तक कह दिया कि भाजपा बाढ़ से नुकसान को लेकर पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी। सरकार की जवाबदेही फिक्स की जाएगी। जिस समय पंजाब में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था, उस समय आप वाले पंचकूला में वोट मांग रहे थे। माना कि कुदरती आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन इससे निपटना तो सरकार की जिम्मेदारी है। जीरो प्रबंधों के चलते पंजाब में इतना नुकसान हुआ। जाखड़ ने कहा कि एनडीआरएफ बेड़ियां लेकर लोगों को बचाने आई। सरकार के मंत्री इन बेड़ियों को फोटो सेशन में लगाकर रखते हैं। सबसे पहले जरूरी है लोगों की जान बचाना। केंद्र से आया पैसा जारी नहीं किया केंद्रीय फंड को लेकर सुनील जाखड़ ने भगवंत मान को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भगवंत मान बोलते हैं कि उनके पास पैसों की कमी नहीं हैं। वे केंद्र से नहीं मांगेंगे। दूसरी तरफ अब तक एक पैसा भी जारी नहीं किया। कई इलाकों में यह हाल है कि लोगों को राशन और पानी तक नहीं मिल रहा। भूखमरी जैसे हालात हैं। सरकार के मंत्रियों खिलाफ दर्ज हो एफआईआर लुधियाना दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह से हमदर्दी दिखाई दी। बांध तोड़ने पर जब विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने को लेकर सुनील जाखड़ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से सरकार के मंत्रियों और विधायकों के कहने पर पानी छोड़ा गया तो इन सभी के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए।
Bjp-State-President-Sunil-Jakhar-Reached-Ludhiana-Convened-A-Meeting-Said-Punjab-Ravaged-By-Floods-Will-Put-The-Government-In-The-Dock