भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज लुधियाना दौरे पर थे। आज उन्होंने जहां लुधियाना के होटल ऑन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली तो वहीं उन्होंने आज भाजपा के सीनियर वयोवृद्ध नेता मदन मोहन व्यास का हाल-चाल जानने उनके निवास पर भी पहुंचे जहां उनके बेटे विक्रम व्यास और उनके परिवार की ओर से जाखड़ का स्वागत किया गया । इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील जाखड़ ने मदन मोहन व्यास के साथ करीब 15 मिनट बातचीत की और उनका हालचाल जाना। जाखड़ ने उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना भी की।
Sunil-Jakhar-Came-To-Know-The-Condition-Of-Senior-Bjp-Leader-Madan-Mohan-Vyas