अमृतसर। पंजाब में बाढ़ पीड़ित इलाकों के दौरे पर निकले सुखबीर बादल ने एक इंटरव्यू में स्वर्ण मंदिर का अकाउंट नंबर जारी कर लोगों को पैसे डालने की अपील कर दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल के इस कदम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी सीएम भगवंत मान कई बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व स्वर्ण मंदिर के कामों में बादल परिवार की दखल अंदाजी पर सवाल खड़े करते रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा- "स्वर्ण मंदिर का यह अकाउंट नंबर जो अभी तक जारी नहीं हुआ है, सुखबीर बादल किस हैसियत से अपनी अग्रिम जानकारी दे रहे हैं??? ..अब संगत फैसला करेगी.." सुखबीर बादल ने लोगों को पैसे दान करने की अपील की अगर वीडियो को सुने तो इंटरव्यू में सुखबीर बादल बाढ़ ग्रस्त इलाकों में SGPC के किए गए कामों की प्रशंसा कर रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा- सारी संगत सुन रही होगी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बड़े जोर-शोर से सेवा करने में लगी हुई है। मैं, उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं। दरबार साहिब का अकाउंट नंबर, जल्द ही हम अखबारों में निकालेंगे, जो भी इंसान कंट्रीब्यूट कर सके। चाहे 5 रुपए, चाहे 10 रुपए... उस अकाउंट में जरूर डालें। गुरुद्वारा एक्ट अमेंडमेंट से पहले भी उठाए थे सवाल सीएम भगवंत मान SGPC में दखल अंदाजी को लेकर कई बार सवाल खड़े करते रहे हैं। PTC चैनल में गुरबानी प्रसारण मुद्दा भी इसी का एक हिस्सा है। वहीं, जब पंजाब सरकार सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन करने जा रही थी, तो उससे पहले भी SGPC प्रधान के अकाली दल ऑफिस में पहुंच सुखबीर बादल से मुलाकात पर मुख्यमंत्री मान की तरफ से सवाल खड़े किए गए थे।
Punjab-Cms-Question-To-Sukhbir-Badal-Said-Golden-Temples-Account-Number-Has-Not-Been-Released-In-What-Capacity-Is-Giving-Information