पंजाब के दलित नेता विजय सांपला ने आज नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका ये इस्तीफा आगामी लोकसभा चुनाव के मददेनजर दिए जाने की बातें कही जा रही है और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकती है। सांपला दलित वर्ग में न केवल पंजाब ब्लकि पूरे भारत में अच्छी पहचान रखते हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में सांपला का ये पद पार्टी के प्रचार में अहम जकड़न था, जिसे अब पार्टी ने हटा दिया है। इसके बाद वे पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर सकेंगे।
Vijay-Sampla-Resigns-As-Chairman-Of-Sc-Commission