September 19, 2026 05:36:50
शिरोमणि अकाली दल अकेले लड़ेगा चुनाव:सुखबीर बादल का आदेश- लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं नेता

शिरोमणि अकाली दल अकेले लड़ेगा चुनाव:सुखबीर बादल का आदेश- लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं नेता-वर्कर्स, Aap को खदेड़ना है

Jul19,2023 | Enews Team | Abohar

अबोहर। पंजाब की सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल अकेले लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतरेगी और सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात दोहराते हुए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया कि वे अभी से ही चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। आम आदमी पार्टी को खदेड़कर सत्ता से बाहर करना है। मंगलवार को पार्टी प्रधान ने अबोहर हल्के के पार्टी पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। गांव बादल में हुई बैठक में दौरान सुखबीर बादल ने अबोहर हल्के की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा करते कहा कि आम आदमी पार्टी झूठी है। इसके वादे झूठे हैं। इसके दावे भी अब तक खोखले ही साबित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी परेशान होने लगी है, क्योंकि चुनाव के समय पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही हर महिला को प्रति माह 1000 रुपए दिया जाएगा, लेकिन यह योजना आज तक लागू नहीं हुई। प्रदेश बाढ़ की आपदा से गुजर रहा है, लेकिन राहत कार्य नहीं किए गए। श्रीगंगानगर-हावड़ा ट्रेन चलवाने के लिए खत लिखा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने सुखबीर बादल के प्रयासों से हरिद्वार के लिए कई मेला स्पेशल सहित अन्य स्पेशल रेल गाड़ियां शुरू करवाने पर उनका धन्यवाद किया, लेकिन श्रीगंगानगर से हावड़ा के बीच चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ी आज तक शुरू नहीं की गई, जिससे दूर दराज राज्यों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों अबोहर से मांगी गई RTI में खुलासा हुआ है कि रेलवे ने कुछ सुरक्षा कारणों से इस गाड़ी को रोक रखा है, जिसे शीघ्र ही शुरू करवाया जाए। इस मांग पर सुखबीर बादल ने तुरंत ही रेल मंत्रालय को पार्टी की ओर से पत्र लिखने के आदेश दिए। साथ ही पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। बैठक में अबोहर से सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, जिला सकत्तर जनरल हरचरण सिंह पप्पू, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरविंद्र सिंह हैरी तथा शहरी प्रधान पटेल घुल्ला सहित एडवोकेट वरिंद्र ग्रोवर, हरपाल सिंह संधू व सुरजीत सिंह जीत आदि विशेष तौर पर शामिल हुए।

Shiromani-Akali-Dal-Will-Contest-Elections-Alone-Sukhbir-Badals-Order-Leaders-Workers-Should-Start-Preparing-For-Lok-Sabha-Elections-Aap-Has-To-Be-Chased



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं