September 18, 2026 04:24:52
कैप्टन अमरिंदर सिंह की जान को खतरा, काफिले में बढ़ेंगी बुलेट प्रूफ गाड़ियां

कैप्टन अमरिंदर सिंह की जान को खतरा, काफिले में बढ़ेंगी बुलेट प्रूफ गाड़ियां

Oct12,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना खालिस्तान आतंकवादियों का नेटवर्क और ड्रोन से हथियार गिराने की घटनाओं के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की जान को भी खतरा है। ऐसा इनपुट केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों ने दिया है। इसके मद्देनजर कैप्टन की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पीएम इमरान खान और पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को चुनौती देने के बाद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं। पंजाब में ड्रोन से हथियार गिराने के मामले की जांच कर रही एनआईए ने भी जो इनपुट केंद्रीय एजेंसियों को दिए है उसमें भी कैप्टन पर खतरे की बात कही गई है। इसके चलते कैप्टन के काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ियों को बढ़ाने पर विचार शुरू हो चुका है। सीएम के काफिले में 15 गाड़ियां चलती हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में प्रचार के दौरान कैप्टन की सुरक्षा को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। 

Captain Amarinder Singh s life is in danger

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं