September 18, 2026 02:07:39
लुधियाना पहुंचे सांसद मान, बोले- पंजाब को बाढ़ से बचाने में पाकिस्तान ने मदद की, आप को वोटिंग करने वा

लुधियाना पहुंचे सांसद मान, बोले- पंजाब को बाढ़ से बचाने में पाकिस्तान ने मदद की, आप को वोटिंग करने वाले ठगा महसूस कर रहे

Jul22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान शनिवार को लुधियाना पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मान ने कहा कि विदेशों में अल्पसंख्यकों की हत्या हो रही है। जो भी खालिस्तान की मांग करता है, उन्हें लगातार कत्ल किया जा रहा है। मान ने विदेशों में खालिस्तानियों के कत्ल को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाए। मान ने कहा कि आज पंजाब की मदद के लिए पाकिस्तान ने गेट खोले। जिससे पंजाब में पानी का स्तर कुछ कम हुआ। हरियाणा और राजस्थान ने पंजाब का पानी लेने से इनकार कर दिया था।पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे अगला लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे तो इस पर मान ने कहा कि अगर मैं जिंदा रहा तो जरूर चुनाव लड़ूंगा। मान ने कहा कि मणिपुर की हालत बहुत दयनीय हो चुकी है। वहां महिलाओं से सरेआम मारपीट और उनके साथ रेप हो रहे हैं। मगर, BJP और RSS ने संसद में इस मुद्दे को उठाने की मनाही कर रखी है। CM के फैसले का समर्थन सांसद मान ने पंजाब CM भगवंत मान के गुरबाणी के सभी चैनलों पर प्रसारण के फैसले को सही बताया। हालांकि उन्होंने सिखों के गुरूद्वारा साहिब से जुड़े मामलों में सरकार के हस्तक्षेप को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि SGPC पर बादलों का कब्जा है। वह उनके दबाव में है। इसी वजह से 12 साल से इसके चुनाव नहीं हुए। सिमरनजीत मान ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को वोट देकर अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। बरसात आने से पहले सरकार ने बाढ़ को लेकर किसी तरह की कोई तैयारी नहीं थी। इसी कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सेहत सुविधाओं को लेकर पंजाब सरकार फेल साबित हुई है।

Mp-Mann-Reached-Ludhiana-Said-Pakistan-Helped-In-Saving-Punjab-From-Floods-Those-Voting-For-Aap-Are-Feeling-Cheated



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं