September 19, 2026 03:29:13
Aap Mla गोगी को Ias अफसर ने किया बेइज्जत, स्पीकर को शिकायत- मीटिंग करने गए तो अधिकारी ने दफ्तर से नि

Aap Mla गोगी को Ias अफसर ने किया बेइज्जत, स्पीकर को शिकायत- मीटिंग करने गए तो अधिकारी ने दफ्तर से निकाला

Jul23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के लुधियाना से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का चंडीगढ़ के IAS अधिकारी दिलीप कुमार से पंगा हो गया है। गोगी ने कहा कि यह अधिकारी दफ्तर में लोगों और जनता के चुने नुमाइंदों के लिए तानाशाही रवैया अपना रहा है। वह इंडस्ट्रियलिस्टों का दल लेकर मीटिंग करवाने के लिए गए थे तो अधिकारी दिलीप ने उन्हें दफ्तर से बाहर जाने के लिए कहा दिया था कि आप इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं हैं। मीटिंग में राजनीति लोग नहीं बैठ सकते। उन्होंने बताया कि वह उस दल को खुद वहां री-प्रेजेंट करने गए थे, लेकिन इस अधिकारी द्वारा की कई बदसलूकी के कारण स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को शिकायत भेजी है, ताकि आने वाले समय में विधायकों से कोई बदसलूकी न हो। MLA ने शिकायत में क्या लिखा... लुधियाना के MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी ने शिकायत में लिखा कि वह इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के दल को लेकर सेक्टर-17 चंडीगढ़ में प्रमुख सचिव, इंडस्ट्री और कॉमर्स से मिलने गए थे। वहां जब वह मीटिंग में कुर्सी पर बैठने लगे तो IAS दिलीप कुमार ने उनसे कहा कि आप यहां से चले जाओ, आपका इस मीटिंग से कोई संबंध नहीं है। इस कारण वह काफी अपमानित हुए है। उस अधिकारी से कहा भी गया कि वह इस दल को री-प्रेजेंट कर रहे हैं, क्योंकि वह पहले इंडस्ट्री के चेयरमैन भी रह चुके हैं और अब मौजूदा विधायक हैं, लेकिन अधिकारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इस तरह से IAS अधिकारी द्वारा सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करना सही नहीं है। वह कानूनी कार्रवाई करते हुए यह शिकायत भेज रहे हैं, जिसे प्रीवलेज कमेटी को भेजा जाए। गोगी मांग करते हैं कि जिन स्थानों पर पब्लिक डिलिंग होती है, उस जगहों पर इस तरह के अधिकारियों की डयूटी न लगाई जाए। जो अधिकारी पंजाब सरकार और लोगों के चुने हुए नुमाइंदों के साथ इस तरह का सलूक कर रहे हैं तो आम जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्हें निजी तौर पर भी पता चला है कि इस अधिकारी का दफ्तर में भी व्यवहार सही नहीं है। इस कारण अधिकारी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Aap-Mla-Gogi-Was-Insulted-By-An-Ias-Officer-Complained-To-The-Speaker-When-He-Went-To-The-Meeting-The-Officer-Removed-Him-From-The-Office



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं