लुधियाना। रविवार को लुधियाना में दाना मंडी में कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू किया है। इस दौरान राज्य के कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े राजनेता इस सत्याग्रह में शामिल हुए। जिन्होंने माथे पर काली पटि्टया बांधकर मौन व्रत रखा। इस धरने में पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व विधायक लखबीर लक्खा, जिला प्रधान संजय तलवाड़ समेत कई नेता शामिल हुए हैं। मौन व्रत के दौरान अपनी बात लोगों के सामने रखने के लिए अलग-अलग स्लोगन की हाथों में केन्द्र सरकार विरोधी तख्तियां नेताओं ने पकड़ी हुई हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर्स इस मौन सत्याग्रह में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। यह प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने मणिपुर मे होने वाली अराजक तत्वों की निंदा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कठोर सजा दिए जाने तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं हिंसा ग्रस्त लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। आज भारत माता रो रही है नेताओं ने मौन व्रत शुरू करने से पहले कहा कि मणिपुर में हुई अत्यंत पीड़ादायक घटना ने रूला दिया है। भारत माता रो रही है कि आज उनकी बेटियों के साथ क्या हो रहा है। जब सरकार ही लोगों में नफरत भर देती है तो ऐसी क्रूर घटनाएं होती हैं। जो अब बर्दाश्त के लायक नहीं है। इस वक्त पूरा देश मणिपुर के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति से मांग करता है कि मणिपुर की सरकार को बर्खास्त किया जाए और राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
Satyagraha-Of-Punjab-Congress-In-Ludhiana-All-Politicians-Sat-On-Silent-Fast-By-Tying-Black-Bands-On-Their-Forehead-Protesting-Manipur-Violence