लुधियाना 24 जुलाई ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जब से पंजाब में भगवंत मान सरकार आई है। तब से इसके विधायक सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने की खातिर सरकारी कार्यालय में जाकर बेवजह खामियां निकलते है और अफसरों को धमका कर आपने गैर कानूनी कार्य करवाने के लिए उन पर दवाब बनाते हैं। उक्त शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने रैवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन पंजाब की ओर से विधायको की पोल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर कटाक्ष करते हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे।जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने आगे कहा कि पंजाब की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मुहैया करवाने की बात करने वाली भगवंत मान सरकार के विधायक खुद ही आपने गैर कानूनी कार्य करवाने के लिए अफसरों पर दवाब बनाते हैं।जिसका खुलासा रैवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन पंजाब द्वारा लिखे पत्र में किया गया है।जिसमे बताया गया है कि सरकार ने रजिस्ट्री करवाने के लिए एनओसी अनिवार्य की है।परंतु मान सरकार के विधायक सब रजिस्ट्रार के ऑफिस में सोशल मीडिया पर लाइव होकर छापेमारी कर अफसरों को धमकाते है और बिना एनओसी के आपनी रजिस्ट्रियां करवाते है। अगर रैवेन्यू ऑफिसर बिना एनओसी के रजिस्ट्री करने से मना करता है तो मान सरकार के विधायक उन पर कारवाई करने की धमकी का डर दिखाते है। यानि कि आप सरकार द्वारा बिना एनओसी के रजिस्ट्री न करने का आदेश इनके विधायको के लिए पैसों की खान साबित हो रहा है।जिसमे इनके विधायक दोनो हाथों से पंजाब की जनता को लूट रहे हैं।उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के विधायक सईया भये कोतवाल अब डर काहे का की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। धीमान ने कहा कि भाजपा आप सरकार के विधायको की मनमानियां नही चलने देगी। इसके लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी रैवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन के साथ खड़े है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के सदस्य मनीष चोपड़ा ने बताया की तहसीलदार द्वारा बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां करवाकर कही न कही वो भी आम आदमी पार्टी के विधायकों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा.निर्मल नय्यर,जिला कार्यकारणी सदस्य चंदर सेन भोला आदि मौजूद थे।
Aap-Mlas-Get-Registries-Done-Without-Noc-Tehsildars-Become-Gold-Mine-Dhiman