September 17, 2026 23:36:54
अपडेट न्यूज- फर्जी काल सेंटर मामले में कांग्रेस का ब्लॉक प्रधान गिरफ्तार, कार्रवाई से बचने को दिलाया

अपडेट न्यूज- फर्जी काल सेंटर मामले में कांग्रेस का ब्लॉक प्रधान गिरफ्तार, कार्रवाई से बचने को दिलाया गया था ब्लॉक प्रधान का नियुक्ति पत्र  

पुलिस कार्रवाई अभी आधी अधूरी, 30 गिरफ्तार मगर रिकवरी में खाली हाथ  

Jul24,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना  फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस की ओर से आज कांग्रेस के आत्म नगर विधानसभा के ब्लॉक प्रधान साहिल कपूर उर्फ पपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दस दिन पहले ही साहिल कपूर पपल को पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग से ब्लॉक प्रधान का नियुक्ति पत्र भी उनकी इस गिरफ्तारी को रोक नहीं पाया। बताया जाता है कि पिछले करीब 15 दिनों से पुलिस इस पूरे स्कैम के पीछे लगी हुई थी और इस नियुक्ति पत्र के जरिए साहिल कपूर का राजनीतिक कद बढ़ाकर कर उसे इस कार्रवाई से बचाने के प्रयासों पर भी पानी फिर गया। साहिल कपूर पपल पूर्व कांग्रेसी कौंसलर का हम प्याला हैं और उक्त पूर्व कौंसलर के साथ उसकी  नजदीकी जगजाहिर है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि आत्म नगर विधानसभा जहां से कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल ने चुनाव लड़ा था, वे अपनी हार के बाद इस विधानसभा से एकदम साफ हो गए और यही कारण था कि साउथ विधानसभा से चुनाव लडे़ ईश्वरजोत सिंह चीमा के पास आत्म नगर विधानसभा की कमान आ गई थी। अब इस पूरे मामले में बड़ा पेच ये भी है कि पपल पूर्व कांग्रेसी कौंसलर के तो नजदीकी है, लेकिन वे ईश्वरजीत सिंह चीमा के साथ उनकी अधिक नहीं बनती थी। भले ही पुलिस इतने बडे़ स्कैम का खुलासा कर और इसमें 30 के करीब लोगों की गिरफ्तारी कर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन अभी भी ये कार्रवाई आधी अधूरी दिखाई दे रही है। प्रेस कांफ्रेस में पुलिस ने दावा किया था कि ये रोजाना एक रात में कम से कम दस हजार डॉलर की ठगी मार लेते थे, यानि भारतीय करंसी में करीब आठ लाख रुपए रोज का। लेकिन छह से सात राज्यों में फैसले इस नेटवर्क में पुलिस ने कितने करोड़ की रिकवरी आई या नहीं आई, वे अपने आप में सवाल है। बताया जाता है कि इस पूरे खेल में हर महीने की ठगी 5 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए तक की बताई जाती है। ऐसे में इस पूरे नेटवर्क में केवल साहिल कपूर पपल की इंवोल्वमेंट हैं या इसके तार कांग्रेस के कईं अन्य नेताओं के घरो तक जा रहे हैं। ये पूरा मामला पुलिस जांच में सामने आ सकता है। सूत्र बताते है कि पपल व उसके नजदीकियों के शोक भी बहुत नवाबी थे।    पुलिस रिमांड में पपल कर सकता है बडे़ खुलासे अगर पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर तो इस मामले में पुलिस के हाथ बहुत कुछ लग सकता है। जानकार बताते हैं कि साहिल कपूर ने ये नेटवर्क पंजाब में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद शुरु किया, लेकिन उसकी नजर में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो पुराने समय से ये धंधा कर रहे हैं। ऐसे एक शख्स ने कुछ समय पहले एक हेल्थ क्लब भी शुरु किया है। ये क्लब रेंट की जगह पर नहीं, ब्लकि उसने अपनी दो नंबर की आमदन से जगह खरीद कर शुरू किया है। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय में इनकी ओर से कैश में कईं लग्जरी गाडियां पंजाब के बाहरी कार शोरुम से खरीदी गई हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि इस फर्जी काल सेंटर में आमदन कईं सौ करोड़ में हैं, लेकिन पुलिस अभी इसके राज व दो नंबर के पैसे की इंवेस्टमेंट उगलाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। 

Block-President-Of-Congress-Arrested-In-Fake-Call-Center-Case-Appointment-Letter-Of-Block-Head-Was-Given-To-Avoid-Action



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं