ई न्यूज पंजाब, लुधियाना मुल्लापुर दाखा में फिरोजपुर रोड कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के मेन आफिस के बाहर कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि ये झगड़ा किसी वर्कर को लेकर हुआ। इस झगडे़ में कांग्रेसी वर्कर गोरा बददोवाल की ओर से एक सीनियर कांग्रेसी नेता पर उससे मारपीट करने व धक्केशाही करने का आरोप लगाया। गोरा ने आरोप लगाया कि उसे जबरन पकड़ कर आफिस ले गए, जहां उससे मारपीट की गई। गोरा बददोवाल की ओर से बाद में मेन आफिस के बाहर जम कर गालियां निकालकर हंगामे किया गया, जिस पर मौके पर पहुंची दाखा पुलिस ने उक्त युवक व उसके दो अन्य साथियों को गाड़ी में बिठा अपने साथ थाने ले गए।
Congress Dhaka office