अमृतसर। पंजाब CM भगवंत मान ने आज कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल विजय दिवस के मौके पर नारायणगढ़ छेहरटा अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वॉर हीरोज मेमोरियल एंड म्यूजियम में शहीदों को श्रद्धांजलि समारोह रखा गया।समारोह में उन्होंने 56 शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। इस दौरान एक महिला कारगिर युद्ध में शहीद हुए अपने बेटे को याद करके भावुक हो गई और मुख्यमंत्री भगवंत मान के गले लगकर रोई।
मुख्यमंत्री ने महिला की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में CM मान ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार शहीद जवानों पर सालाना पौने 9 करोड़ रुपए खर्च करेगी। क्योंकि यह धनराशि देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले जवानों के मुकाबले शून्य है, फिर भी आर्थिक मदद का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान CM भगवंत मान के साथ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व अन्यों समेत अमृतसर पुलिस-प्रशासन के सभी उच्च पदस्थ अधिकारी मौजूद रहे।
एक्सग्रेशिया ग्रांट में बढ़ोतरी का ऐलान
कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों ने सीमा की सुरक्षा करते हुए कारगिल में विजय प्राप्त की थी। कारगिल की जंग में पंजाब के 65 महान सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए शहीदी प्राप्त की थी। इनमें से 56 परिवारों को CM पंजाब भगवंत मान द्वारा आज सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि CM मान के अधीन पंजाब सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की गई। अन्य भत्ता राशि भी बढ़ाई गई। पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान शहीदों के परिवारों को 11 करोड़ रुपए एक्स ग्रेशिया ग्रांट, वॉलेंटरी पुरस्कार विजेताओं को 15 करोड़ ग्रांट समेत अन्य बढ़ाई ग्रांट दे चुकी है।
Punjab-Cm-Bows-Down-To-Kargil-Martyrs-Woman-Cries-Hugging-Bhagwant-Mann-Announces-To-Spend-Rs-9-Crore