September 17, 2026 23:37:50
गडकरी ने लुधियाना में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साइकिल ट्रैक और पार्किंग स्लॉट का दिया आश्वासन: अरोड

गडकरी ने लुधियाना में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साइकिल ट्रैक और पार्किंग स्लॉट का दिया आश्वासन: अरोड़ा

Jul28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना, 28 जुलाई

लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने कहा कि अपनी मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लुधियाना आने का अनुरोध किया। अरोड़ा ने कहा, "मेरे अनुरोध पर, गडकरी ने संसद के चालू मानसून सत्र के बाद अगले महीने लुधियाना का दौरा करने का वादा किया।" उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गडकरी की प्रस्तावित यात्रा लुधियाना और राज्य के अन्य हिस्सों में बुनियादी ढांचे को और बढ़ाने के लिए वरदान साबित होगी।


अपनी बैठक के दौरान, अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को तीन आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मंत्री से मुक़्क़मल होने जा रहे एलिवेटेड हाईवे के साथ पार्किंग स्लॉट पर ध्यान देने का अनुरोध किया, जो पहले से ही लुधियाना में पूरा हो रहा है। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने पहले से ही ऐसे स्थानों की पहचान कर ली है जहां सर्विस रोड और मेन कैरेज के बीच लगभग 750 वाहन खड़े हो सकते हैं। उन्होंने मंत्री को बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए एस्टीमेट तैयार किये जा रहे हैं।


अरोड़ा ने गडकरी से लुधियाना में नेशनल हाइवेज के किनारे जहां भी संभव हो साइकिल ट्रैक के निर्माण पर विचार करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने मंत्री को बताया कि लुधियाना दुनिया की साइकिल राजधानी है और साइकिल पर्यावरण के अनुकूल, लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी और आम लोगों के लिए परिवहन का किफायती साधन है।

अरोड़ा ने गडकरी को बताया कि ये सभी मुद्दे पहले से ही एनएचएआई की जानकारी में हैं और एनएचएआई के चेयरमैन के साथ भी इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पूछने पर एनएचएआई के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि पार्किंग स्लॉट बनाए जाएंगे और एस्टीमेट पहले से ही तैयार किया जा रहा है। अनुमानित परियोजना लागत 7 करोड़ रुपये होगी। साथ ही पहले चरण में 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 21 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा, सिधवां नहर पर पहले से ही स्वीकृत चार पुल 19 करोड़ रुपये के बजट के साथ टेंडरिंग स्टेज में हैं।

अरोड़ा ने कहा, "केंद्रीय मंत्री ने मेरे साथ चर्चा किए गए सभी मुद्दों पर मुझे अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।" उन्होंने कहा कि एलिवेटेड हाईवे के साथ पार्किंग स्थल स्थापित होने के बाद ट्रैफिक जाम की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके अलावा साइकिल ट्रैक का प्रस्ताव भी लागू होने के बाद शहर के लिए वरदान साबित होगा।

Gadkari-Assures-Cycle-Tracks-And-Parking-Slots-Along-National-Highway-In-Ludhiana-Arora



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं