ई न्यूज पंजाब, लुधियाना दाखा विधानसभा से कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के लिए नई मुसीबतें खड़ी होती दिखाई दे रही है। शनिवार को जहां दाखा मेन आफिस के बाहर कांग्रेसियों के आपसी झगडे़ ने संदीप संधू के लिए मुसीबत बनता दिखाई दिया, वहीं रविवार के दिन विभिन्न एसोसिएशनों ने उनके आफिस को घेर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से विधानसभा से पहले किए गए वायदों को पूरा करने की मांग को लेकर धरना लगा दिया। ये खेल दिनभर चलता दिखा दिया। गौर हो कि ई न्यूज पंजाब की ओर से ये पहली कह दिया गया था कि कैप्टन अमरिंदर की ओर से किए गए चुनावा दावे कैप्टन संधू के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है और अब ये बात सच साबित होनी शुरु हो गई है। जहां पंजाब में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव चल रहे है वहीं इन चुनाव को अपनी मांगे मनवाने के लिए प्रैशर कायम करने का सुनहरा अवसर मानते हुए कर्मचारी व अन्य संगठनों ने सत्तारूढ़ पार्टी के उममीदवारों के हलकों में जाकर धरने प्रदर्शन करने शुरू कर दिये है। जिसमें एक धरना बेरोजगार टीचरों व दूसरा पेंडू मजदूर यूनियन का रहा। इन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की।
Dharna outside capt Sandeep sandu office in Dakha