यशपाल शर्मा, लुधियाना। पंजाब की सियासत में पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया की राजनीति पूरे जोरों पर है। बड़े-बड़े नेता सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे की पब्लिकली पोल खोलने में लगे हैं। पहले पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अब पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के बीच ये वॉर शुरू होती दिखाई दे रही है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में थे और उनकी ओर से सोशल मीडिया पर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की अपने बेटे व उसके दोस्तों के साथ बिना पगड़ी बांधे होली खेलते की फोटो शेयर की। सुखबीर बादल की बिना पगड़ी कि इस फोटो के साथ यह कमेंट किया गया कि यह जनाब आजकल सिख मामलों के गवाह बने हुए हैं। वही इसके 1 घंटे बाद सुखबीर सिंह बादल ने भी अपने फेसबुक पेज पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक पुरानी वीडियो शेयर की। जिसमें उन्होंने भगवंत मान पर कमेंट करते कहा कि आजकल स्टेट इन के हाथों में है और साथ ही इस कमेंट में भगवंत मान की कई बुराइयां भी गिना दी गई। इस वीडियो में भगवंत मान बिना पगड़ी के चिकन खाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि भगवंत मान की बतौर पंजाब के मुख्यमंत्री फेसबुक पर शेयर की गई फोटो बड़ी वायरल हो रही है और इस पर लोगों के कमेंट भी जम कर किए जा रहे हैं । अधिकतर कमैंट्स में पंजाब के मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर इस तरह की राजनीति पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। इन कमैंट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपनी फेसबुक खुद हैंडल करते हैं या इसके लिए उनकी ओर से कोई नुमाइंदा रखा हुआ है।
Social-Media-Spat-Between-Cm-Mann-And-Sukhbir-Badal